भाजपा किसान मोर्चा का धरना आज
नमकमंडी में जुटेंगे किसान
नगर संवाददाता - सागर
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे से नमक मंडी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रद्युम्नसिंह करेंगे। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश
शर्मा एवं जिलाध्यक्ष जाहरसिंह भी मौजूद रहेंगे।