- Hindi News
- मोबाइल पर मैसेज देकर बताएं लक्ष्य की स्थिति
मोबाइल पर मैसेज देकर बताएं लक्ष्य की स्थिति
नगर संवाददाता - सागर
नागरिकों से सीधे जुड़ी योजनाएं जैसे कपिलधारा कूप, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की क्या स्थिति है। लक्ष्य के विरुद्ध कितने प्रकरण तैयार हुए हैं। कितनों को राशि मिली। इस बारे में मुझे निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद मोबाइल पर मैसेज देकर बताएं। यह निर्देश मंगलवार को आयोजित जिले की समीक्षा बैठक में कमिश्नर राजकुमार माथुर ने अधीनस्थ अमले को दिए। बैठक में कलेक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. वीरेंद्रसिंह रावत, संयुक्त आयुक्त डॉ. राजेश राय मुख्य रूप से मौजूद थे।
३१ जनवरी और १५ फरवरी को नहीं भूलें : कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखें कि शासन ने प्रकरण मंजूरी के लिए ३१ जनवरी और १५ फरवरी संबंधित योजना में राशि वितरण के लिए आखिरी तारीख तय की है। इसलिए ध्यान रखें कि इन तारीखों तक सौंपे गए लक्ष्य के मुताबिक काम हो जाए। बैंकों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लोन के जिन प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया है। उन्हें बैंक जाकर ठीक कराएं। याद रखें कि सरकार की मंशा अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की है। इस भावना के साथ इन प्रकरणों पर ध्यान दें।
कमिश्नर का दावा: कपिलधारा में फर्जीवाड़ा नहीं
कमिश्नर ने कहा कि राज्य स्तर से आए ३४ जांच दलों ने संभाग के २२३५ कपिलधारा कूपों का आकस्मिक रूप से भौतिक सत्यापन किया। इनमें कहीं पर भी फर्जीवाड़ा नहीं मिला। दलों जितने भी हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने योजना को अच्छा बताते हुए खुद को संतुष्ट बताया। उन्होंने कहा कि आगे इस योजना के तहत जितने भी कूप तैयार हो रहे हैं। उन सिंचाई की व्यवस्था हो जाए। ताकि इसका लाभ उत्पादन को बढ़ाने में मिल सके। बैठक के आखिर में उन्होंने अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
कमिश्नर ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा