पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 को

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जनवरी को कर दिया जाएगा। इसके बाद जो भी फार्म मिलेंगे। उनकी लोकसभा चुनाव से 10 दिन पहले पूरक सूची तैयार की जाएगी। यह बात कमिश्नर राजकुमार माथुर ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आप लोग मतदान केंद्र वार बीएलए की नियुक्ति करें ताकि बीएलओ ठीक से काम करें। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2013 तक जो लोग 18 साल के हो गए हैं। उनके नाम जोडऩे का क्रम जारी रहेगा।