पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्रिस्तान में बिना अनुमति बिजली के खंभे गाडऩे पर आपत्ति जताई

कब्रिस्तान में बिना अनुमति बिजली के खंभे गाडऩे पर आपत्ति जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
ईएलसी चर्च के तहसील क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में बिजली के खंभे लगाने पर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई है। सीएसपी गौतम सोलंकी एवं कंपनी के एसई जीपीसिंह को सौंपे शिकायती ज्ञापन में ईएलसी पंचायत के अध्यक्ष एवं फादर प्रवीण सैम्युएल का कहना है कि मप्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा के तहत काम उनकी बिना अनुमति के चर्च के भीतर बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। खंभा लगाने का ठेके लेने वाली कंपनी केईआई को पंचायत के पदाधिकारियों ने रोका तो उन्होंने रातों-रात खंभा लगाना शुरू कर दिए।
कब्रिस्तान चर्च की निजी संपत्ति है
फादर का कहना है कि यह कब्रिस्तान, चर्च की निजी संपत्ति है। बिना अनुमति इसके भीतर खंभा लगाना अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। ठेकेदार ने रोके जाने के बावजूद अब तक केईआई द्वारा 5 खंबे गाड़ दिए हैं। फादर के अनुसार ठेकेदार की इस काम से हमारे पूर्वजों की कब्रों को नुकसान पहुंच रहा है] जिससे समुदाय में आक्रोश का माहौल है। इधर कंपनी के एसई सिंह का कहना है कि हम पंचायत की शिकायत पर गंभीर हैं। जल्द ही इस मामले में ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। दोनों पक्षों में जब तक चर्चा नहीं हो जाती। वहां काम बंद रहेगा।



पहले अनुमति

दी, अब आपत्ति

जता रहे हैं

हमारे पेटी कॉन्ट्रेक्टर से चर्च के किसी पदाधिकारी से मौखिक चर्चा हुई थी। जिसके बाद यहां खंभा लगाने का काम शुरू किया गया। हालांकि यह 11 केवी की लाइन पहले बीचों-बीच से जा रही थी। जो अब साइड से ले जाई जा रही है। तिली अस्पताल फीडर की सप्लाई क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे बदलने के लिए यह खंबे लगाने का काम किया जा रहा है। अगर चर्च प्रबंधन को आपत्ति है तो हम उनसे चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

-पीपी कुशवाहा, प्रोजेक्ट मैनेजर, केईआई कंपनी

विरोध - ईसाई समुदाय ने ज्ञापन देकर कहा, यह तो अतिक्रमण है