पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर होंगे कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को कई कार्यक्रम होंगे। कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 3 बजे से संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर रेखा चौधरी एवं ग्रामीण हीरासिंह राजपूत संयुक्त रूप से करेंगे। शाम 5 बजे कीर्ति स्तंभ से गांधी मूर्ति पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण तक युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। केंडल मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित जैन करेंगे। प्रवक्ता डा. संदीप सबलोक ने कांग्रेसजनों एवं लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को सुबह 11 बजे से भोपाल रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी संग्रहालय में गांधी जी के स्मृति चिन्हों, दुर्लभ चित्रों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। यह जानकारी हेमंत साहू ने दी।