पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र के खिलाफ 1 फरवरी को भाजपा करेगी प्रदर्शन

केंद्र के खिलाफ 1 फरवरी को भाजपा करेगी प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम का प्रभारी अशोक बामोरा एवं सहप्रभारी नरेंद्र चौबे को बनाया
नगर संवाददाता - सागर
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा 1 फरवरी को धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा फरवरी माह में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम हैं जो चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जाहरसिंह ने बताया कि पार्टी के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रभारी बनाकर जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। धरना प्रदर्शन 1 फरवरी को पीली कोठी के समीप दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। धरना का नेतृत्व करने राष्ट्रीय स्तर से पार्टी के नेता आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरना प्रदर्शन का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक-सिंह बामोरा एवं सह प्रभारी नरेंद्र चौबे को बनाया गया है। इसके पहले किसानों की समस्याओं को लेकर 30 जनवरी को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नमक मंडी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके प्रभारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय पटेल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसमें आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने का कार्यक्रम है। इसके प्रभारी भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव बनाए गए हैं। 14 फरवरी को संत रविदास जयंती पर अजा मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से 28 फरवरी तक संसदीय सम्मेलन होंगे। इसके अलावा स्टेच्यू आफ यूनिटी के लिए लोहा एकत्र करने का काम कार्यकर्ता फरवरी माह में करेंगे। इस कार्यक्रम के महामंत्री संजीव दुबे बनाए गए हैं। इस मौके पर महामंत्री लक्ष्मणसिंह, मीडिया प्रभारी संजय द्विवेदी, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट आदि मौजूद थे।