- Hindi News
- ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया
ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया
सागर - नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाना के ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे बताया गया है कि गांव की पटवारी हल्का नंबर 13 के खसरा नंबर 397 की भूमि पर वन विभाग के अमले ने पंचवन एवं प्लांटेशन के नाम पर काश्तकारी व निस्तार की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि इस भूमि को मुक्त रखने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं । कई सालों से काबिज लोगों को पट्टे दिए जाएं। गांव की नलजल योजना चालू करने एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अशरफ खान, सुनील भदौरिया, भगोली, बाबूलाल, आलम, राजकुमार आदि सहित गांववासी थे।