१०८ किसानों को चैक बांटे
सागर - नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने पिछले दिनों अति बारिश के कारण हुए लोगों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के 108 चैकों का वितरण किया। विधायक ने सद्भावना नगर, नेहानगर, संजीवनगर एवं गायत्रीनगर आदि क्षेत्रों के लोगों को चैक दिए। इन इलाकों मे बारिश में पानी भर से जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पांडे, चैनसिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। बुधवार को आरएसएस के सह कार्यवाह प्रदीप उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत के कारण विधायक की जनचौपाल स्थगित कर दी गई।