- Hindi News
- कुशवाहा समाज का सम्मेलन 16 कोसागर ! कुशवाहा समाज के तत्वावधान में 16 फरवरी को रवींद्र भवन में प्रदे
कुशवाहा समाज का सम्मेलन 16 कोसागर -!- कुशवाहा समाज के तत्वावधान में 16 फरवरी को रवींद्र भवन में प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में परेड मंदिर में बैठक हुई। इसमें...
कुशवाहा समाज का सम्मेलन 16 को
सागर - कुशवाहा समाज के तत्वावधान में 16 फरवरी को रवींद्र भवन में प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में परेड मंदिर में बैठक हुई। इसमें तहसीलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। साथ ही बायोडाटा जमा करने की तारीख बढ़ाकर 05 फरवरी कर दी गई। बैठक में खेमराज दाऊ, डालचंद पटेल, वीरेंद्र पटेल, अर्जुन पटेल, केसी पटेल, मथुरा प्रसाद पटेल आदि मौजूद थे।
रामकथा में शिव विवाह की कथा सुनाई
सागर - गोपालगंज श्रीराम कॉलोनी स्थित श्री देव रामनारायण श्री राम मंदिर में सार्वजनिक संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। समापन 2 फरवरी को होगा। 9 दिवसीय कथा के वाचक बाल संत पंडित विकास शरण महाराज हैं। भगवान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई गई। बुधवार को श्रीराम जन्म होगा। यह जानकारी राधेश्याम सैनी ने दी।