- Hindi News
- किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिले
किसानों को 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिले
सागर - किसान संघर्ष समिति की बैठक भूतेश्वर मंदिर के पास हुई। अध्यक्षता समिति के प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव दीपक पौराणिक ने की। बैठक में किसान एवं मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्ताव तय हुआ। साथ ही तय निर्णय हुआ कि मांगों के संबंध में जल्दी ही समिति जिले के किसानों के साथ रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देगी। जिले में किसान पंचायत भी होगी। श्री पौराणिक ने कहा कि किसानों को सोयाबीन फसल के नुकसान पर 3 हजार की जगह 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा ने सरकार बनने के 15 दिन के भीतर मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन वह वादे से मुकर गई। घोषणा पत्र की अन्य मांगें भी जल्दी ही पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जगदीश मिश्रा, महेंद्र राज, सुनील मिश्रा, पंकज शर्मा, पप्पू पाठक, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र ठाकुर, हरी ठाकुर, सूर्यकांत द्विवेदी आदि मौजूद थे।