पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत में, आई कार्रवाई की चिट्ठी

लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत में, आई कार्रवाई की चिट्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके पिप्पल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस भोपाल से डीन को पत्र भेजा गया है। डॉ. पिप्पल को करीब एक साल पहले भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
बीएमसी डीन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लोकायुक्त एसपी भोपाल की ओर से एक पत्र आया है। इसमें उल्लेख है कि वर्तमान में सागर के बीएमसी में पदस्थ डॉक्टर एसके पिप्पल को एक मरीज से इलाज के नाम पर रुपए लेने के दौरान ट्रैस किया गया था। उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। अत: उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। पत्र की प्रति चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव व चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को भी भेजी गई है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में भी इसी आशय का एक पत्र लोकायुक्त भोपाल से पहले भी आ चुका है। दोबारा जो
पत्र भेजा गया है, वह रिमांइडर के तौर पर आया है। मामले में कॉलेज स्तर पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की
गई है।
शासन स्तर का मामला है
लोकायुक्तएसपी भोपाल कार्यालय से पहले भी पत्र आया था। मामला शासन स्तर से जुड़ा है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होना है वह शासन स्तर से होगी। इसमें कॉलेज स्तर से कार्रवाई नहीं होगी। मामला चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास है। - डॉ. एलपी वर्मा, डीन, बीएमसी सागर



शासन स्तर का मामला है

लोकायुक्तएसपी भोपाल कार्यालय से पहले भी पत्र आया था। मामला शासन स्तर से जुड़ा है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होना है वह शासन स्तर से होगी। इसमें कॉलेज स्तर से कार्रवाई नहीं होगी। मामला चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास है। - डॉ. एलपी वर्मा, डीन, बीएमसी सागर