पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज होंगे फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले

आज होंगे फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - कजलीवन मैदान पर चल रही भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी 14वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को रद्द कर दिया गया। पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर की मां एवं बंडा विधायक एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर की दादी का निधन हो जाने के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया। सागर स्पोर्टिंग और सदर रेड बी की टीमों, आयोजन समिति एवं दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। मीडिया प्रभारी हेमराज बंसल ने बताया कि अब सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे। पहला सेमीफाइनल दोपहर 2 बजे से नटराज इलेवन खुरई एवं सदर रेड ए के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 3.30 बजे से सागर स्पोर्टिंग एवं सदर रेड बी के बीच होगा। फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को होगा।