- Hindi News
- अध्यापक आज जिला पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे
अध्यापक आज जिला पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे
सागर - अधिकारियों के सुस्त रवैये से नाराज अध्यापक एवं संविदा शिक्षक शुक्रवार को दोपहर बाद जिला पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत सागर सहित जिले के सभी विकासखंडों के अध्यापक व संविदा शिक्षक दोपहर बाद 4.15 बजे जिला पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्र होंगे। जहां वे 15 मिनट बाद 4.30 बजे प्रदर्शन करेंगे। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ की जिला इकाई के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन देंगे।
पांच महीने पहले भी दिया था ज्ञापन : अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ंिसंह गंभीरिया ने बताया संघ ने इससे पांच माह पहले भी अध्यापकों एवं शिक्षकों की क्रमोन्नति, वेतनवृद्धि और वेतनमान से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया था। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संघ ने 17 जनवरी को परिवहन मंत्री भूपेंद्र ठाकुर, संभागायुक्त, और कलेक्टर को मांग पत्र दिया। परिवहन मंत्री ने अध्यापकों की समस्याएं निराकृत करने सीईओ को पत्र भेजा था। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। इसलिए अब संघ ने 31 जनवरी को जिला पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
ये हैं मुख्य समस्याएं
ञ्च अगस्त 2013 में 12 साल की नौकरी पूर्ण करने वाले अध्यापकों को अब तक क्रमोन्नत वेतनमान नहीं दिया गया।
ञ्च संविलियन के बाद भी 2003 वेतन वृद्धि नहीं दी गई।
ञ्च सहायक अध्यापक और अध्यापकों की दूसरे चरण की पदोन्नति प्रक्रिया अब तक लंबित है।