सीमेंट व्यापारियों ने की ठगी की शिकायत
सागर - सीमेंट व्यापारियों ने तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाया है। गुरुवार को एसपी सचिन कुमार अतुलकर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि डिलाखेड़ी के अरविंद, विट्टू व वीरेंद्र ने एक फर्म बनाकर उनसे सीमेंट खरीदी। उन्हें 1 माह बाद का क्रेडिट चेक देकर लाखों का माल उठवा लिया। चेक बाउंस हो गया। शिकायत करने वालों में आदर्श दुबे, राम गोपाल यादव, प्रताप पटेल, सुरेश लिटोरिया, कैलाश चौरसिया, राजेश पांडेय, विकास जैन, सचिन जैन आदि शामिल थे। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग
सागर - पूर्व पार्षद नासिर खान ने गोपालगंज पुलिस से सागर बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि यहां आए दिन असामाजिक तत्व लोगों से मारपीट करते हैं। देर रात दुकान व होटल आदि में अपराधी सक्रिय रहते हैं, जिससे यात्रियों की जान को खतरा रहता है। उनका आरोप है कि अपराधियों को कुछ बस मालिकों का भी संरक्षण है।