पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर व कर्मचारी

आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर व कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
जिला अस्पताल सहित जिले भर के सरकारी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहेगा। इस दौरान अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहेगी। मप्र मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी इसको समर्थन देते हुए सामूहिक अवकाश पर जाने का दावा किया है।
मप्र मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के शासकीय चिकित्सक 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संगठन की सागर ब्रांच के अध्यक्ष सीके दुबे एवं सचिव डॉ. डीके गोस्वामी ने बताया कि लखनादौन शासकीय अस्पताल में पिछले दिनों एक गंभीर मरीज की मौत व हंगामे के बाद पुलिस ने संबंधित डॉक्टर व नर्स पर मामला दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बिना जांच व दोषी सिद्ध हुए बिना डॉक्टरों पर मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके विरोध में प्रदेश भर में डॉक्टर सामूहिक अवकाश लेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं यथावत चालू रहेंगी। डॉ. गोस्वामी के अनुसार सामूहिक अवकाश पर जाने से पूर्व भोपाल में संगठन के पदाधिकारियों की मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों से दो चरणों में चर्चा हुई है, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था। रात नौ बजे तक मीटिंगों का दौर जारी था।
एस्मा लगा है, कार्रवाई होगी : डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से एक दिन पूर्व गुरुवार को मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षकों को एक पत्र भेजकर सूचित किया है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक सेवा संधारण अधिनियम के तहत आती हैं। सरकारी सेवकों के सामूहिक अवकाश, प्रदर्शन व हड़ताल को कदाचरण की श्रेणी में रखा गया है। अत: जो भी डॉक्टर व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाते हैं एस्मा के तहत अवकाश वाले दिनों को अवैतनिक करते हुए इस अवधि को ब्रेक इन सर्विस मान्य करने के दिशा- निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य आयुक्त के पत्र में सामूहिक अवकाश की स्थित में अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएमसी के डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी
जिला अस्पताल में शुक्रवार के दिन ओपीडी व इमरजेंसी में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। बीएमसी अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. अभय तिर्की, डॉ. जाग्रति किरण नागर, डॉ. शरद तिवारी, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. संदीप जैन, डॉ. ओमकार ठाकुर सहित आठ डॉक्टर्स जिला अस्पताल में रहेंगे। इसके अलावा 57 मेल-फीमेल नर्सें भी जिला अस्पताल में ड्यूटी पर रहेंगी।
वैकल्पिक व्यवस्था की है
डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के सामूहिक अवकाश के मामले में शासन ने एस्मा लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश से डॉक्टरों को अवगत कराया गया है। जिला अस्पताल सहित जिले की सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। डॉक्टर व स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
- डॉ. सीएल गोस्वामी, सीएमएचओ, सागर