पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीवीक्षा अवधि समाप्त करने के लिए कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

परीवीक्षा अवधि समाप्त करने के लिए कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ नर्स की परीवीक्षा अवधि को समाप्त करने एवं मेल नर्स के लिए कॉलेज परिसर में शासकीय आवास आवंटित करने की मांग को लेकर मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष हरिओम पाण्डेय एवं डीआर परमेश्वरी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। श्री पाण्डेय के अनुसार कमिश्नर ने एक सप्ताह में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियमानुसार कॉलेज में 2009-10 में भर्ती हुए नर्सिंग स्टाफ की परीवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है और उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। पूर्व में इस मामले में अधिकारियों को भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की है। ज्ञापन देने बीएमसी के मेल व फीमेल नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।