आज खोले जाएंगे शराब दुकानों के टैंडर
सागर - जिले की शराब दुकानों की नीलामी के लिए शुक्रवार को टैंडर खोले जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी केएस मैकाले ने बताया कि ३१ जनवरी को दोपहर १.३० बजे तक टैंडर जमा होंगे। इसके बाद दोपहर २ बजे से कलेक्टर योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सभाकक्ष में टेंडर खोले जाएंगे। मैकाले ने बताया कि अभी तक ऑफिस से १५ फॉर्म ही बिके हैं। ग्वालियर आबकारी कमिश्नर ऑफिस से भी फॉर्म खरीदे जा सकते हैं। जिले में कुल 104 शराब दुकानें हैं। इनमें देशी शराब की 72 व अंग्रेजी शराब की 32 दुकानें शामिल हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी अंग्रेजी व देशी शराब दुकानों को उनके वार्षिक मूल्य से 20 प्रतिशत राशि बढ़ाकर एक भी ठेकेदार ने दुकान रिन्यू नहीं कराई, जिससे आबकारी विभाग ने दुकानें बेचने के लिए टेंडर बुलाने का निर्णय लिया है।