- Hindi News
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कई आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कई आयोजन
नगर संवाददाता - सागर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत कबीर वार्ड स्थित गांधी कीर्तन मंदिर में गांधी विचार मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गणेश चिरोल्या, काशीराम उत्साही, लीलाधर पहलवान, चंदन सकवार, छोटू सकवार आदि मौजूद थे। शासकीय प्राथमिक शाला शिवाजी नगर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता को याद किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा विकास मंडल की ओर से मेहर गांव में मद्यपान निषेध कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में बैजनाथ साहू, राहुल साहू, सोनू साहू आदि ने विचार रखे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गौरमूर्ति स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर शहर अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने अपना पूरा जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे में लगा दिया। ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कहा कि बापू ने आम जनता के लिए संवैधानिक अधिकारों की लंबी लड़ाई लड़ी है। संगोष्ठी में पीसीसी सदस्य त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व विधायक उत्तमचंद खटीक सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। संचालन डॉ. दिनेश पटैरिया ने किया। आभार प्रभारी महामंत्री डॉ. संदीप सबलोक ने माना। इसके पहले श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में मुन्ना चौबे, चंद्रभान तिवारी, राजाराम सरवैया, जमनाप्रसाद सोनी, अंकित जैन, सीमा चौधरी, दीनदयाल तिवारी, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहण, सिंटू कटारे आदि उपस्थित थे।
कैंडल मार्च निकाला : व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस ने पैदल कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नमकमंडी से शुरू होकर महर्षि दयानंद वार्ड, तिलकगंज, लच्छू चौराहा होते हुए गांधी मूर्ति परिसर पुरानी गल्ला मंडी पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. अंकलेश्वर दुबे, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकित जैन, द्वारका चौधरी, अरविंद सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।