- Hindi News
- दो महीने में पूरे संभाग के स्कूलों की जांच करेगा शिक्षा विभाग
दो महीने में पूरे संभाग के स्कूलों की जांच करेगा शिक्षा विभाग
अभिषेक यादव - सागर
अगले दो महीने में संभाग का स्कूल शिक्षा विभाग अपने अधीनस्थ सभी स्कूल, छात्रावास और कार्यालयों की नब्ज टटोलेगा। इस कार्य में विभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, संभाग से लेकर सभी जन शिक्षकों की सहभागिता रहेगी। कमिश्नर ने हाल ही में इस संबंध में एक व्यापक निरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें उन्होंने कुछ बिंदु भी दिए हैं। जिनके आधार पर निरीक्षणकर्ता को जानकारी प्रपत्र भरना होगा। माना जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग यह काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 100 दिनी कार्ययोजना के मद्देनजर कर रहा है।
ऐसे किया जाएगा निरीक्षण : निर्देशों के मुताबिक सभी अधिकारियों और जनशिक्षकों को लक्ष्य के मुताबिक स्कूल, कार्यालय व छात्रावासों का जनवरी, फरवरी और मार्च में निरीक्षण करना होगा। यह निरीक्षण महीने में किसी भी दिन औचक रूप से किए जाएंगे। उदाहरण के लिए संयुक्त संचालक इन तीन महीनों में संभाग के 4 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, 50 हाई स्कूल और 20 बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह प्रत्येक सहायक संचालक 25 हाई स्कूल, 10 बीईओ कार्यालय, 12 मॉडल स्कूल जाएंगे। जिला शिक्षाधिकारियों को 40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले सभी स्कूलों का जनवरी और फरवरी में निरीक्षण करना होगा। इसके अलावा उन्हें 10 हाई स्कूल, 5 बीईओ एवं 8 बालिका छात्रावासों का निरीक्षण करना होगा। डाइट के प्राचार्य को 45 मिडिल और प्राइमरी स्कूल, डीपीसी को 50 मिडिल-प्राइमरी, 5 बीआरसीसी और 8 कस्तूरबा गांधी छात्रावास का मुआयना करना होगा। इसी तरह बीईओ, बीआरसी और जनशिक्षकों के लिए भी लक्ष्य तय किए गए हैं।
यह देखना होगा निरीक्षण के दौरान
ञ्च शिक्षकों, छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा एवं नियमित उपस्थिति के लिए सुझाव। ञ्च प्रयोगशाला और पुस्तकालय का रख-रखाव एवं समुचित उपयोग की समीक्षा व सुझाव। ञ्च छात्र कल्याणकारी योजनाएं जैसे फ्री यूनिफॉर्म, पुस्तकें, साइकिल और मध्यान्ह भोजन की समीक्षा व सुझाव। ञ्च अधोसंरचना विकास के प्रयास की स्थिति एवं सुझाव। ञ्च शाला परिसर में अतिक्रमण की स्थिति एवं हटाने के प्रयास की जानकारी। ञ्च न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा एवं निराकरण। ञ्चअतिथि शिक्षक के मानदेय व समयावधि में भुगतान की स्थिति आदि।