पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकी में सिवनी से हारकर सागर की टीम प्रतियोगिता से बाहर

हॉकी में सिवनी से हारकर सागर की टीम प्रतियोगिता से बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - कटनी में चल रही 47वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता में सागर जिला हॉकी संघ की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिवनी ने सागर को 2-0 से हराया। इससे पहले बुधवार को हुए रोमांचक लीग मुकाबले में सागर ने उमरिया को 4-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबला शुरुआत से आखिरी तक बराबरी का रहा। पूरे मैच के दौरान सिवनी की टीम को 5 तो सागर की टीम को 7 पेनॉल्टी कॉर्नर मिले। सिवनी के खिलाडिय़ों ने जहां इनमें से दो को गोल में बदलने में सफलता हासिल की, वहीं सागर के खिलाड़ी इन अवसरों को भुना नहीं सके। पहले हाफ के 25वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर सिवनी ने 1-0 की बढ़त हासिल की। मैच समाप्ति के अंतिम क्षणों में एक और गोल कर सिवनी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।