- Hindi News
- श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 26 घायल
श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 26 घायल
निज संवाददाता - देवरीकलां
देवरी-रहली के बीच सिद्धबाबा घाट पुल पर गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली पलटने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई और ट्रॉली में बैठे 26 लोग घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को 108 एबुंलेंस से सागर रैफर किया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल पहुंचे कुछ घायलों ने बताया कि वे परमहंस आश्रम अमृत झिरिया में चल रहे अनुष्ठान से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे देवरी-रहली के बीच सिद्धबाबा घाट के नीचे टै्रक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में जैतपुर निवासी आठ वर्षीय विकास पिता राजेंद्र राजपूत की मौत हो गई। इसके अलावा घायलों मे मानेगांव निवासी प्रीति पांडे, गेंदारानी, आशारानी, सरस्वती, अजय सपना, सतेंद्र, सपना दांगी, प्रीति दांगी, श्रीबाई, हरिओम, रोहित, कीर्ति, शीलू, राजेश्वरी, आरती, सावित्री, सुरभि, सूर्य, सुप्रिया, रागनी रजक, हरिओम ठाकुर, अनीता, रेशमा, रोहणी रजक, शिवकुमारी, अमोल सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों हरिओम पिता रामराज ठाकुर निवासी मानेगॉंव, सरस्वती पति रणधीर सिंह निवासी मानेगांव, सपना पिता रणधीर सिंह मानेगांव और रामेश्वरी ठाकुर को 108 एबुंलेंस से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक हर्ष यादव सहित एसडीओपी पीएल राज, टीआई अशोक श्रीवास्तव, एसडीएम वीपी द्विवेदी, तहसीलदार आरएल वर्मा सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। बताया जाता है कि देवरी-रहली के बीच सड़क बना रहे ठेकेदार ने मुरम निकालने के लिए घटनास्थल के पास सड़क से लगकर 15 से 20 फीट खाई खोदी है। पटरी पर ठेकेदार ने न तो रैलिंग लगाई गई है न ही सूचक चिन्हों के बोर्ड लगाए हैं जिससे घाटी पर यह हादसा हुआ।