पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनोद अग्रवाल की भजन संध्या कल

विनोद अग्रवाल की भजन संध्या कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - श्री बांके बिहारी प्रीत मंडल सागर के तत्वावधान में 1 फरवरी को खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की भजन संध्या होगी। गुरुवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में मंडल के आलोक अग्रवाल ने बताया कि 1 फरवरी शनिवार की शाम 7 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा। आयोजन स्थल पर करीब 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर कुर्सी एवं सोफे आदि की व्यवस्था भी अलग से की है। तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार रहेंगे। ठंड को ध्यान में रखते हुए पांडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम देर रात तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सागर में कार्यक्रम के बाद श्री अग्रवाल 2 फरवरी को भोपाल और 3 फरवरी को खुरई में भजन संध्या में अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।