पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउज्जैन। उज्जैन में २ सितंबर ११ को हुए सांप्रदायिक दंगों ने एक परिवार से पिता का साया छीन लिया था। जिस पर करीब ढाई साल बाद संज्ञान लेते हुए सरकार ने मृतक के पुत्र को प्रशासन ने सरकारी नौकरी दी है। प्रशासन ने अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर सरदारपुरा निवासी सागर रामी को महिदपुर तहसील में सहायक ग्रेड ३ के पद पर पदस्थ किया है।
फव्वारा चौक पर २ सितंबर को उपजे विवाद के बाद दौलतगंज स्थित घी मंडी इलाके में उसके पिता महेश रामी पर अज्ञात पांच आरोपियों ने चाकू से हमला बोल दिया था। जिस पर उपचार के दौरान महेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल से आए आदेश में जिक्र है कि सांप्रदायिक दंगे में पीडि़त परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उसके आश्रित परिवार के सदस्य सागर रामी निवासी सरदारपुरा उज्जैन को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए जाते है।
शासन के निर्देश पर सरदारपुरा निवासी सागर रामी को पदस्थापना दी है। २ सितंबर ११ को सांप्रदायिक तनाव के दौरान उसके पिता महेश की हत्या कर दी थी। अनुकंपा नियुक्ति के तौर पर उसे महिदपुर तहसील में बतौर सहायक ग्रेड ३ पद पर पदस्थ किया गया। बीएम शर्मा, कलेक्टर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.