पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 जनवरी प्रेसनोट 1

22 जनवरी प्रेसनोट-1

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में आज

प्रात: 10 बजे : प्रबुद्ध परिषद द्वारा जयसिंहपुरा स्थित शासकीय डिस्पेंसरी में नेत्र शिविर।

प्रात: 10 बजे : साहित्यिक संस्था सरल काव्यांजलि द्वारा आगर रोड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।

प्रात: 10 बजे : लोति विद्या विहार हाईस्कूल नीलगंगा की वार्षिक पत्रिका दिशा का विमोचन व पुरस्कार वितरण समारोह।

00000

अत्यावश्यक

नेताजी को पुष्पांजलि व मूक-बधिरों को देंगे आंदोलन की जानकारी

उज्जैन. क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आजाद हिंद पेनल के तत्वावधान में प्रात: 9 बजे आगर रोड, क्षीरसागर तिराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद शासकीय मूक-बधिर स्कूल मालनवासा में छात्राओं को सांकेतिक भाषा में नेताजी के आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। पेनल संयोजक डॉ. घनश्याम शर्मा व अध्यक्ष जयप्रकाश राठी ने बताया मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी होंगे। अध्यक्षता संरक्षक श्रीराम तिवारी करेंगे। साहित्यिक संस्था सरल काव्यांजलि द्वारा प्रात: 10 बजे आगर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

आजाद हिंद सरकार स्थापना की कहानी सुनाएंगे

उज्जैन. हिंदी साहित्य सम्मेलन व भारतीय भाषा सद्भाव परिषद के तत्वावधान में विक्रम हाईस्कूल में नेताजी की जयंती मनाई जाएगी। प्राचार्य आशुतोष शास्त्री ने बताया प्रात: 11 बजे एके बिल्डिंग चौराहा स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के अतिथि पत्रकार सुरेंद्र मेहता, खुशालसिंह वाधवा व शंकरलाल राजोरिया होंगे। अध्यक्षता डॉ. राधेश्याम शर्मा करेंगे। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आनंदमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ मणिपुर इम्फाल की यात्रा के संदर्भ में नेताजी द्वारा वहां पर आजाद हिंद सरकार की स्थापना के रोचक संस्मरण सुनाएंगे। सत्यनारायण नाटानी, गौरीशंकर उपाध्याय व शीला वैद्य राष्ट्रीय रचनाओं का पाठ करेंगे।

000000

अत्यावश्यक ((झा सर))

नेत्र शिविर आज

उज्जैन. प्रबुद्ध परिषद द्वारा जयसिंहपुरा स्थित शासकीय डिस्पेंसरी में गुरुवार प्रात: 10 बजे नेत्र शिविर लगाया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक की पटनी बाजार शाखा के सौजन्य से आयोजित शिविर में जांच के बाद नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शासकीय चिकित्सालय माधवनगर में किए जाएंगे। शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ. मधुसूदन कोठालकर, डॉ. एएस तोमर आदि सेवाएं देंगे। जानकारी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम दुबे व सचिव शिवप्रसाद शर्मा ने दी।

000

सुधीरभाई का आज सम्मान

उज्जैन. समाजसेवी सुधीरभाई गोयल को लखनऊ में संस्था कल्याण करोति द्वारा अभा स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर गुरुवार को उप्र के राज्यपाल बीएल जोशी राज्य का प्रतिष्ठित चंद्रभानु गुप्त सम्मान प्रदान करेंगे। जानकारी सेवाधाम कार्यकर्ता आनंद शर्मा ने दी।

00000000

अत्यावश्यक ((झा सर))

पतंगों से दिया स्वच्छता का संदेश

फोटो-21यूजेसिटी20

उज्जैन. आरडी मेडिकल कॉलेज में एप्रियाम हैंड हाइजीन टीम ने पतंगबाजी व केशसज्जा स्पर्धा का आयोजन किया। टीम प्रमुख डॉ. मेघा शर्मा ने बताया शरीर व बालों को स्वच्छ रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बालों को सही तरीके से बांधने से भी कई बीमारियों के फैलने की संभावना कम हो जाती है। गतिविधियों का उद्देश्य अस्पताल में सामान्यजन तथा कॉलेज के विद्यार्थियों व कर्मचारियों को शारीरिक साफ-सफाई का महत्व बताना था। स्पर्धा पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। डॉ. लव मेहरा, अमित पवार, तरन्नुम बैग, जितेंद्र जाट, निमिता देओरा, पंकज सोनी, डॉ. कमलकिशोर परमार, सुनीता, मो. तारिक आदि मौजूद थे।

00000

अत्यावश्यक

पत्रिका विमोचन व पुरस्कार वितरण आज

उज्जैन. लोति विद्या विहार हाईस्कूल नीलगंगा द्वारा की वार्षिक पत्रिका दिशा का विमोचन गुरुवार प्रात: 10 बजे संस्था परिसर स्थित शहीद राजाभाऊ महाकाल सभागृह में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्षभर में संचालित सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेलकूद संबंधी गतिविधियों के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य सतीशचंद्र शर्मा ने बताया कार्यक्रम के अतिथि एसपी अनुराग होंगे। अध्यक्षता लोति शिक्षण समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल करेंगे।

0000

अत्यावश्यक ((झा सर))

डॉ. सीमा मिश्रा को विद्यासागर उपाधि

फोटो-

उज्जैन. बिक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर का दीक्षांत समारोह व राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान व सम्मेलन उज्जैन में हुआ। इसमें लेखिका डॉ. सीमा मिश्रा को उनकी भाषायी, साहित्यिक, आलोचना व रचनात्मक साहित्य के उन्नयन व विकास के लिए विद्यासागर उपाधि प्रदान की गई।

0000

अत्यावश्यक ((झा सर))

मिनी आईटीआई में विभिन्न स्पर्धाएं

फोटो-

उज्जैन. उज्जैन फाउंडेशन समिति द्वारा संचालित मिनी आईटीआई के दो वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। डायरेक्टर जुलेखा हुसैन ने बताया कार्यक्रम की अतिथि रीना बौरासी सेठिया, सोनिया सहगल, यशसिंह व रुचिता पंवार थीं। इस दौरान वेजिटेबल मेकिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, स्टिचिंग, साड़ी ड्रेसिंग, मेहंदी, चेस, सुंदर लेखन व क्विज कॉन्टेस्ट में संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। संस्थाध्यक्ष पप्पू बौरासी, सोनिया श्रीवास्तव रणजीत कौर, कृष्णा नागर, प्रियंका चंदेल, आरती गेहलोत, शाह रूख मंसूरी, रोहित झा, गोकुल परिहार आदि मौजूद थे।

000

आवश्यक

एसपी को ज्ञापन

उज्जैन. मप्र मप्र युवा शिवसेना गो रक्षा न्यास ने प्रांतीय उपाध्यक्ष हरि बा रेडिय़ा व जिलाध्यक्ष राहुल मोड़ावत के नेतृत्व में बुधवार को एसपी अनुराग को कंट्रोल रूम पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रांताध्यक्ष मनीषसिंह के विरुद्ध महाकाल थाना पुलिस की गई कायमी का विरोध किया गया। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

00000

अत्यावश्यक

प्रो. रामचंद्र तिवारी का निधन

उज्जैन. संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. रामचंद्र तिवारी ((82)) का बुधवार को भोपाल में निधन हो गया। वे विगत 40 वर्षों से कालिदास समारोह से जुड़े हुए थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक कालिदास के काल निर्धारण विषयक आज भी संस्कृत के शोध छात्रों का मार्गदर्शन करती है। अभा विद्वता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर ने निधन को संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

0000

अत्यावश्यक ((झा सर))

डॉ. कुलकर्णी सम्मानित

फोटो-

उज्जैन. अभा शिशु रोग विशेषज्ञ संगठन ने इंदौर में शिशु रोग विशेषज्ञ सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उज्जैन के डॉ. एडी कुलकर्णी को संगठन अध्यक्ष डॉ. विजय नेवले व प्रो. शरद थोरा ने चिकित्सीय सेवा के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। जानकारी आशीष उपाध्याय ने दी।

000

अत्यावश्यक ((झा सर))

राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में अश्विनी को कांस्य पदक

उज्जैन. 26वीं राष्ट्रीय कराते स्पर्धा झारखंड के जमशेदपुर में हुई। इसमें उज्जैन की अश्विनी प्रजापत ने टीम काता में कांस्य पदक अर्जित किया। जिला कराते एसो अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी व उपाघ्यक्ष दीपक पांडे ने बताया स्पर्धा में मप्र के दल में उज्जैन के पांच खिलाड़ी शामिल थे। जूनियर वर्ग में मप्र ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब हासिल किया। अश्विनी की उपलब्धि पर एसो. के यूएस छाबड़ा, हरदयालसिंह ठाकुर, एसएन शर्मा, गोपाल यादव, रामलखन पांडे, सावन यादव, नीलेश सांघी, मंसूर खान आदि ने हर्ष जताया।

0000

अत्यावश्यक ((झा सर))

मांग

उज्जैन. सड़क चौड़ीकरण में धर्मस्थलों को हटाते समय प्रशासन समान व्यवहार करे। यह मांग महाकाल सेना प्रमुख सुरेश शर्मा ने महापौर एवं नगर निगम आयुक्त को लिखे पत्र में की है।

00000

अत्यावश्यक ((झा सर))

जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन

उज्जैन. विधानसभा चुनाव-2013 में नामांकन दाखिल करने वाले एक अभ्यर्थी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जमानत राशि 10 हजार रुपए वापस देने के लिए ज्ञापन दिया। मक्सीरोड स्थित उद्योगपुरी निवासी नगजीराम चौहान ने 2013 में उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था लेकिन वह निरस्त हो गया था। नामांकन के साथ जमा 10 हजार रुपए की जमानत राशि अब तक नहीं मिलने पर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से राशि दिलाने की मांग की है ताकि परिवार में 30 जनवरी को होने वाला शोक का कार्यक्रम हो सके।

0000

अली जिले के दौरे पर

उज्जैन. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सैयद मकसूद अली एडवोकेट जिले का दौरा करेंगे। प्रवक्ता गरीबा खान ने बताया 23 जनवरी को तराना, 25 को बडऩगर व 27 जनवरी को महिदपुर जाएंगे।

0000

बारिश से नुकसान की आशंका

जगोटी. एक पखवाड़े से ठंड के प्रकोप के बाद गत मंगलवार को रूक-रूकर कर बारिश हुई। कृषक धनसिंह पटेल, मनोहर पांचाल, राधेश्याम चौधरी ने बताया लगातार ठंड व कोहरे से गेहूं व चने की फसल को नुकसान व उत्पादन प्रभावित होने की आंशका है।

0000

आवश्यक ((विज्ञापन विभाग))

अधिनियम का दिल्ली में करेंगे विरोध

उज्जैन. लघु उद्योग भारती द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विरोध में फरवरी में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष उल्लास वैद्य व अधिनियम के विरोध के लिए गठित समिति के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. नेमीचंद जैन ने बताया बिल का राष्ट्रीय स्तर तक विरोध किया किंतु केंद्र सरकार ने अब तक कोई पहल नहीं की। अध्यादेश वापस नहीं लिया तो दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय इकाई के महामंत्री अतीत अग्रवाल ने उज्जैन मंडी में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अधिनियम के विरोध को उचित बताया।

0000

चैतन्य को श्रद्धांजलि

उज्जैन. युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि मथुरा के व्यवस्थापक द्वारकाप्रसाद चैतन्य के निधन पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ अंकपात द्वार पर शोकसभा हुई। पं. पुरुषोत्तम दुबे सहित परिजनों ने श्रद्धांजलि दी।

0000

देवनारायण जयंती के लिए बैठक 26 को

उज्जैन. धनगर गारी समाज के आराध्य भगवान देवनारायण की जयंती कार्तिकचौक स्थित श्रीराम मंदिर में मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर 26 जनवरी को समाज बंधुओं की बैठक होगी। जानकारी जयंती महोत्सव समिति प्रवक्ता भारतसिंह चौधरी ने दी।