पं. व्यास को दी हास्यांजलि
उज्जैन. हास्य कवि पं ओम व्यास ओम की याद में बुधवार रात कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में अभा कवि सम्मेलन हुआ। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में पं. व्यास को ठहाकों से हास्यांजलि दी गई। फिल्म गीतकार इब्राहिम अश्क मुंबई, अरुण जैमिनी हरियाणा, कविता किरण फालन, अशोक चरण जयपुर, अशोक सुंदरानी सतना, रंजन निगम दिल्ली, धीरज शर्मा धार, व उज्जैन के तेजस व्यास ने भी पं. व्यास को याद किया। कड़ाके की ठंड में काव्यप्रेमियों कवि सम्मेलन का आनंद लिया। प्रारंभ में अतिथियों व कवियों ने पं.ओम व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।