पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३ हजार का दावा, अस्पताल में एक भी इंजेक्शन नहीं

३ हजार का दावा, अस्पताल में एक भी इंजेक्शन नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन। जिला अस्पताल में ३ हजार इंजेक्शन आने का दावा किया जा रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि बुधवार व गुरूवार को एक भी रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। जागो उज्जैन जागो संगठन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि गुरूवार को उन्हें पड़ताल की तो अस्पताल में एक भी रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला।

यादव ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन इंजेक्शन नहीं मंगवा रहा है। इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तीन हजार इंजेक्शन उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं जबकि अस्पताल में एक भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।

दो दिन से मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल प्रशासन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं करवाता है तो स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण को इसकी शिकायत की जाएगी।