पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे जीएम १२ फरवरी को आएंगे एसीएम ने देखी व्यवस्थाएं

रेलवे जीएम १२ फरवरी को आएंगे एसीएम ने देखी व्यवस्थाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक हेमंत कुमार १२ फरवरी को उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आएंगे। उनके साथ में जीएम स्पेशल होगी। यानी रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी साथ में होंगे। यह उनका वार्षिक निरीक्षण होगा। सिंहस्थ २०१६ के मद्देनजर यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जीएम के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई है। गुरूवार को एसीएम ((सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक)) किरण खाड़े ने सभी प्लेटफार्म व वेटिंग रूम देखा। वे करीब ३ घंटे तक स्टेशन पर रहे। जीएम के आगमन से पहले कहां क्या किया जाना है, इस पर नजर डाली और स्थानीय रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। ध्यान रहे कि डीआरएम ललिता वेंकटरमन ने १८ जनवरी को उज्जैन स्टेशन का निरीक्षण भी जीएम के आगमन को देखते हुए किया था। १२ फरवरी के पहले तक पश्चिम रेलवे के अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आ सकते हैं।