पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल आज

गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
26 जनवरी को दशहरा मैदान पर होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग की ओर से पांच स्कूलों के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। कलेक्टर बीएम शर्मा एवं एसपी अनुराग की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार सुबह 9 बजे दशहरा मैदान पर होगी। जिला शिक्षा अधिकारी आरके मिश्रा के अनुसार गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह में लोकमान्य तिलक स्कूल, शासकीय उमावि सराफा, सरस्वती शिशु मंदिर ऋषिनगर, शासकीय उमावि विजयाराजे और भारतीय ज्ञानपीठ विद्यालय के विद्यार्थियों के दल प्रस्तुतियां देंगे। प्रत्येक दल में करीब 75 छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे।