ट्रिपल एसएम आईडी की लिंक खुली
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
ट्रिपल एसएम आईडी को लेकर कलेक्टर ने जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर निगम के जोन कार्यालयों में कार्रवाई होगी। जोन कार्यालयों में आए नागरिकों के दावे-आपत्तियों का निराकरण तहसीलदार करेंगे। आईडी की फ्रीज लिंक भी शुक्रवार को पुन: खोल दी गई है।
ट्रिपल एसएम आईडी की इंटरनेट पर जारी सूची में नागरिक अपना आईडी तलाश कर नगर निगम के जोन कार्यालयों में आपत्ति व दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। यह सूची ((समर्थ.गोव.इन)) पर देखी जा सकती है। नागरिक इस पोर्टल को खोल कर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने परिवार का आईडी जान सकते हैं। यदि सूची में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है तो नई आईडी बनाने के लिए उन्हें नगर निगम के जोन कार्यालयों पर जाकर आवेदन करना होगा। जिनके आईडी नंबर आ गए हैं वे यदि सूची में दी गई जानकारी में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो वे भी जोन कार्यालयों पर दावे-आपत्ति कर सकते हैं। शुक्रवार को कलेक्टर ने दावे आपत्ति के निराकरण के लिए नगर निगम जोन अधिकारियों व तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी।
जोन, वार्ड और अधिकारी
जोन 1- 1, 2, 5, 8, 9, 10, 11, 12,13,15, 21, 22
जोन 2- 3,4,6,7, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 24
जोन 3- 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34
जोन 4- 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 52
जोन 5- 35, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 53, 54
इन्हें दी जिम्मेदारी
दावे-आपत्ति प्राप्त करना- जोन 1 शांतिलाल सारवान, जोन 2 व 3 राजेंद्र शर्मा, जोन 4 सुधीर नागर, जोन 5 रमेश रघुवंशी।
नियंत्रणकर्ता- जोन 1 एकता जायसवाल, जोन 2 व 3 एसएन मिश्रा, जोन 4 आरपी श्रीवास्तव, जोन 5 संतोष टैगोर।
सहायक समन्वयक- जोन 1 सुभाष भाना, जोन 2 उमेश पांडे, जोन 3 एचआर सुमन, जोन 4 व 5 अविनाश जैन।
दावे-आपत्ति निराकरण तहसीलदार- जोन 1 शेखर चौधरी, जोन 2 में शांतिलाल श्रीमाल, जोन 3 सुनील जायसवाल, जोन 4 व 5 में सुनील पाटिल।
ये भी आदेश
- जोन उपायुक्त दावे आपत्ति प्राप्त करने व संधारण के लिए कर्मचारी तैनात करेंगे।
- जोन कार्यालय प्रमुख जोन के उपायुक्त के माध्यम से दावे आपत्तियों को निराकरण के लिए तहसीलदार को उपलब्ध कराएंगे।
- दावे-आपत्तिकर्ता को जोन से रसीद दी जाएगी।
- तहसीलदार अपने जोन से संबंधित दावे आपत्तियों का निराकरण समय सीमा में करेंगे।
भासं. उज्जैन. ट्रिपल एसएम आईडी को लेकर कलेक्टर ने जिम्मेदारी सौंप दी है। नगर निगम के जोन कार्यालयों में कार्रवाई होगी। जोन कार्यालयों में आए नागरिकों के दावे-आपत्तियों का निराकरण तहसीलदार करेंगे। आईडी की फ्रीज लिंक भी शुक्रवार को पुन: खोल दी है। ट्रिपल एसएम आईडी की इंटरनेट पर जारी सूची में नागरिक अपना आईडी तलाश कर नगर निगम के जोन कार्यालयों में आपत्ति व दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। यह सूची ((समर्थ.गोव.इन)) पर देखी जा सकती है। नागरिक इस पोर्टल को खोल कर दिए निर्देशों के अनुसार अपने परिवार का आईडी जान सकते हैं। यदि सूची में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है तो नई आईडी बनाने के लिए उन्हें नगर निगम के जोन कार्यालयों पर जाकर आवेदन करना होगा। जिनके आईडी नंबर आ गए हैं, वे यदि सूची में दी गई जानकारी में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो वे भी जोन कार्यालयों पर दावे-आपत्ति कर सकते हैं। शुक्रवार को कलेक्टर ने दावे आपत्ति के निराकरण के लिए नगर निगम जोन अधिकारियों व तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी।
इन्हें दी जिम्मेदारी : दावे-आपत्ति प्राप्त करना- जोन 1 शांतिलाल सारवान, जोन 2 व 3 राजेंद्र शर्मा, जोन 4 सुधीर नागर, जोन 5 रमेश रघुवंशी।
नियंत्रणकर्ता- जोन1 एकता जायसवाल, जोन 2 व 3 एसएन मिश्रा, जोन 4 आरपी श्रीवास्तव, जोन 5 संतोष टैगोर।
दावे-आपत्ति निराकरण तहसीलदार- जोन 1 शेखर चौधरी, जोन 2 में शांतिलाल श्रीमाल, जोन 3 सुनील जायसवाल, जोन 4 व 5 में सुनील पाटिल।
॥ट्रिपल एसएम आईडी को लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संतोष टैगोर, उपायुक्त ननि