महिदपुर-उन्हेल में तेज बारिश के साथ ओले
सेटेलाइट डेस्क
उज्जैन जिले के महिदपुर और उन्हेल में शुक्रवार तड़के तेज बारिश के साथ नींबू के आकार के ओले गिरे। उज्जैन में दोपहर और रात में भी बूंदाबांदी के साथ दिनभर ठंडी हवा चलती रही। शाजापुर में दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर धूप नहीं खिलने से कई जगह खेतों में भरा बारिश का पानी नहीं सूख पाया। देवास जिले के गांवों में तेज आंधी के कारण कई घरों की चद्दरें उड़ गई। यहां भी ओले गिरने की खबर है। ओलावृष्टि से गेहूं, चना, लहसुन, टमाटर, प्याज, आलू को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में खड़ी गेहूं-चने की फसल आड़ी हो गई है। शेष - पेज 13
महिदपुर. क्षेत्र में इस तरह गिरे ओले। फोटो हिमांशु जेम्स
आगे क्या : मौसम केंद्र निदेशक डीपी दुबे ने बताया गुजरात और राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव अब मप्र में बेहद कम हुआ है। सिर्फ पश्चिमी मप्र पर बना हुआ है। इस कारण शनिवार को भोपाल समेत कई शहरों में बूंदा-बांदी हो सकती हैं। तापमान में भी गिरावट के आसार हंै।