पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना नेता ने किया थाने में सरेंडर

शिवसेना नेता ने किया थाने में सरेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
भागसीपुरा की युवती द्वारा शिवसेना नेता पर शादी का झांसा देकर ज्यादती के आरोप के बाद शनिवार को नेता ने महिला थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया भागसीपुरा निवासी एक युवती ने शुक्रवार को महिला थाने में शिवसेना के उप राज्य प्रमुख सुखविंदरसिंह खनूजा निवासी नईसड़क के खिलाफ ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए परंतु वह घर पर नहीं मिला था। शनिवार सुबह करीब ११.३० बजे आरोपी सुखविंदर ने महिला थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया। पश्चात कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। सुखविंदर भागसीपुरा की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर ३० नवंबर २०११ से १८ जनवरी २०१४ तक लगातार महाकाल रोड स्थित लॉज में ज्यादती करता रहा था। सुखविंदर ने जब लड़की से शादी से इंकार किया तो लड़की ने उसके खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया।