पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूची की नई लिंक पर नए आईडी नंबर

सूची की नई लिंक पर नए आईडी नंबर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं उज्जैन
प्रशासन ने ट्रिपल एसएम आईडी की नई लिंक ((ह्यड्डद्वद्दह्म्ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ)) पर शहर के 1 लाख से ज्यादा उन नागरिकों की सूची जारी कर दी है, जिनके परिवार व सदस्य के आईडी नंबर बन गए हैं। नागरिक इस सूची को देख कर अपने आईडी नंबर जान सकते हैं। जिनके परिवार व सदस्यों के नाम इस सूची में नहीं हैं, वे नगर निगम के जोन कार्यालयों पर अपने परिवार व सदस्यों के आईडी के
लिए आवेदन दे सकते हैं। ऐसे नागरिकों को परिवार व सदस्य आईडी नंबर जारी करने की प्रक्रिया एक हफ्ते में चालू होने की संभावना है। नए आईडी जारी करने वाली लिंक अभी चालू नहीं हुई है।




ट्रिपल एसएम आईडी की नई लिंक ((पोर्टल)) खुल गई है। जिन नागरिकों के आईडी नंबर पूर्व में जारी हो चुके हैं, उन्हें नई लिंक में नई डिजिट में नए आईडी नंबर दिए गए हैं। नागरिक अब इस सूची में दिए गए नए आईडी नंबर अपने रिकार्ड में दर्ज कर लें। नए आईडी नंबर ही मान्य होंगे।



नागरिक ये करें

> समग्र पोर्टल ह्यड्डद्वद्दह्म्ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ खोलें।

> दिए गए निर्देशों के अनुसार परिवार व सदस्य का नया आईडी नंबर प्राप्त करें।

> पोर्टर पर दिखाई जा रही जानकारी में कोई संशोधन कराना हो तो इसके लिए निगम के जोन कार्यालय से संपर्क करें।

> सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में जोन कार्यालय को नए सिरे से आवेदन करें।



आईडी की डिजिट व नंबर बदले

जिन्हें परिवार व सदस्यता आईडी नंबर जारी हो चुके हैं, उन्हें समग्र पोर्टल की सूची में नए परिवार व सदस्यता आईडी नंबर दिखाई देंगे। वे इन नए नंबरों को अपने रिकार्ड में दर्ज कर लें। ये नए आईडी नंबर की मान्य होंगे। पुराने परिवार आईडी नंबर में 2 करोड़ जोड़ कर नया आईडी नंबर दिया गया है। सदस्य आईडी नंबर अब 8 की जगह 9 डिजिट का हो गया है।

उदाहरण

> प्रशांत सोनी को परिवार आईडी नंबर 17428421 जारी किया गया था।

> नई लिंक में इन्हें नया परिवार आईडी नंबर 37428421 दिया गया है।

> प्रशांत सोनी को सदस्य आईडी नंबर ((8 डिजिट में)) 72641877 दिया गया था।

> नई लिंक में इन्हें नया सदस्य आईडी नंबर ((9 डिजिट में)) 172641877 दिया गया है।