पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 साल बाद दिन का पारा १७.८०

8 साल बाद दिन का पारा १७.८०

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता.उज्जैन
बीते पांच दिनों से छाए बादल और तेज बर्फीली हवा के असर से शनिवार का दिन बीते 8 सालों में सबसे ठंडा रहा। शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी धूप नहीं निकली और दिनभर तेज बर्फीली हवा के कारण पारा 1.7 डिग्री कम होकर 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। शीतलहर, बारिश, ओलावृष्टि के साथ कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन भी पूरी तरह मौसम की चपेट में आ चुका है। मौसम की इस मार से फसलें भी प्रभावित हुई हैं।
गुजरात में बने चक्रवात के असर से मौसम में यह परिवर्तन आया है। दिनभर 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली दक्षिण-पूर्वी बर्फीली हवा ने दिन में भी लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर रखा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो बीते सालों में जनवरी में दिन का सबसे न्यूनतम तापमान है। इसके पहले इसी माह में 11 जनवरी को 18.0 डिग्री और 1 जनवरी को 19.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। शहरवासियों को पहली बार दिन में ऐसी कड़ाके की ठंड सहन करना पड़ी। अलसुबह कोहरा भी छाया रहा। देर रात फिर कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया।



रात १.०० बजे

शनिवार रात कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। फोटो शाहिद खान

8 साल के अधिकतम तापमान पर एक नजर

दिन व वर्ष तापमान

7 जनवरी 2013 21.0

1 जनवरी 2012 20.2

1 जनवरी 2011 22.6

14 जनवरी 2010 21.5

8 जनवरी 2009 20.0

23 जनवरी 2008 20.5

13 जनवरी 2007 21.7

8 जनवरी 2006 23.0

((तापमान डिग्री सेल्सियस में))