कलेक्टर से मिले बोहरा समाजजन
उज्जैन। बोहरा समाज ने शनिवार को कोठी पर कलेक्टर बीएम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अंजुमन-ए-वजीही के सेक्रेटरी मुल्ला हसन नवाब ने बताया ५२वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब ने इंतकाल के पूर्व ही उाराधिकारी एवं ५३वां धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ((तउश)) को नियुक्त कर दिया था लेकिन सैयदना सा. के सौतेले भाई खोजेमा कुतुबुद्दीन ने गत दिवस अपने आप को धर्मगुरु का उाराधिकारी बताया। समाज में अराजकता न फैले, इस अनुरोध के साथ मुय शहर आमिल शेख मोहसिन भाई साहब, चारों आमिल सहित मोहसिन मर्चेंट, इस्माइलभाई बड़वाहवाला, मुल्ला इब्राहिम भाई साबिर, कुतुब फातेमी, हातिम अली हररवाला के साथ सैकड़ों समाजजनों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर से मुलाकात के लिए जाते समाजजन