मिलन समारोह में किया सम्मान
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोलामंडी स्थित श्री माहेश्वरी भवन में रात ८ बजे से मिलन समारोह रखा, जिसमें कवि प्रेमचंद दाढ़, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, महेश लड्ढा आदि ने कविता पाठ कर समाजजनों को मंत्रमुग्ध किया। पुष्कर बाहेती ने बताया सम्मेलन में समाज के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्वागत श्याम माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, प्रकाश लड्ढा, महेंद्र परवाल ने संचालन कवि नृसिंह इनानी ने किया।