पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस मनाया

मतदाता दिवस मनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। २५ जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार सुबह रैली निकाली गई। मतदान जागरुकता के लिए अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी व अन्य ने महाकाल मैदान, शहीदपार्क सहित शहर के प्रमुख स्थानों से रैलियां निकाली। मुख्य समारोह सुबह ११ बजे माधव कॉलेज स्थित सभागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों, बीएलओ सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर बीएम शर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में सभी को जानकारी दी। चुनाव में शत-प्रतिशत मत का प्रयोग किए जाने की शपथ आईजी वी. मधुकुमार ने दिलवाई। कार्यक्रम में एसपी अनुराग, कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल, एडीएम अवधेश शर्म, अपर कलेक्टर व जिला उप निर्वाचन अधिकारी पवन जैन, अपर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड सहित को लेकर आईजी वी. मधुकुमार ने सभी को शपथ दिलवाई। इसके अलावा शहर में विक्रम विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विवि, माधव साइंस कॉलेज, सेवासारथी प्रशिक्षण केंद्र एवं कैंब्रिज विद्यालय में भी मतदाता दिवस मनाते हुए मतदान के संकल्प लिए गए।