बॉक्स मिला, गहने गायब
भासं.उज्जैन। लखेरवाड़ी स्थित एक ज्वेलर्स के यहां से शुक्रवार को चराया गया गहनों से भरा बॉक्स शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन बॉक्स खाली था। इस मामले में हिरासत में ली गई महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीआई एससी शर्मा ने बताया कि लखेरवाड़ी में हर्ष ज्वेलर्स पर यह वारदात हुई थी। जेवर खरीदने के बहाने आई आरोपी महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी राजस्थान बारा निवासी तसबीर पति रामचरण, सुनीता पति लातूर व राजकिया बाई पति सुग्रीव को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां न्यायालय से जेवरात बरामद करने के लिए रिमांड मांगेगी।
शिविर : उज्जैन. सहकारिता विभाग पेंशनर्स संघ, जिला चिकित्सालय व गुरुनानक चिकित्सा सेवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को नेत्र परीक्षण व लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा। रोगियों की जांच प्रात: 10 बजे की जाएगी। ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण माधवनगर डिस्पेंसरी में किए जाएंगे।