पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आष्टा का गेहूं ऊंचे में १८०५ रुपए बिका

आष्टा का गेहूं ऊंचे में १८०५ रुपए बिका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - उज्जैन
खराब मौसम ने एफसीआई के गेहूं में तेजी ला दी। शनिवार को भोपाल में १० लाख बोरी गेहूं के टेंडर बिक्री के लिए भाखानि ने बुलाए थे। बारिश, ओलों के प्रभाव से उपज १५ से २० दिन लेट होने से व्यापारी पुराना गेहूं खरीदने में उत्सुकता अधिक दिखा गए। आष्टा का २८ हजार क्विंटल गेहूं बड़ी प्रतिस्पर्धा में ऊंचे में १८०५ रुपए के भाव तक पहुंच गया। उज्जैन के व्यापारियों ने ५० फीसदी गेहूं खरीद कर गल्ला व्यापार की नई ईबारद गढ़ दी। मिल क्वालिटी गेहूं के भाव जरुर कम रहे हालांकि सेंटर से ट्रक भाड़ा
अधिक होने से १६३७ से १६५५ रुपए तक के टेंडर भरे गए। ९९ टेंडर शनिवार को डाले गए दस्तावेज लगाकर आर.ओ बेचने वालों को माल नहीं मिला।
१७६६ से १८०५ के भाव का गेहूं बेस्ट क्वालिटी वाला निकलने की संभावना है। सूत्रों की माने तो गेहूं कोई खास क्वालिटी वाला नहीं है। ऊंचे भाव के टेंडर में लाभ कमाने की संभावना कम ही बताई जा रही है। बड़ी रिस्क लेकर खरीदा गेहूं सेंटर पर जाकर देखना पड़ेगा। रेक वाला गेहूं इस बार बिक्री में कमजोर रहा। मिल वालों को डायरेक्ट गेहूं मिलने से रेक के टेंडर जीरो बताए गए हैं। गए हफ्ते खरीदे गेहूं के सोमवार से डिलेवरी के रिलीज आर्डर जारी होने लगेंगे। मंडी हड़ताल लंबी चलने की संभावना भांप कर भोपाल गए कुछ व्यपारी बगैर टेंडर डाले ही तफरी कर लौट आए। नगद धन वाले भी खूब थे लेकिन उधारी में भी कोई ग्राहक नहीं मिलने से पैसे वाले भी कुछ कमा नहीं पाए।
बगैर देखे कैसे भाव भरें : आगामी गेहूं उपज अच्छी होने और क्वालिटी वाले आने से कुछ जानकार व्यापारी सरकारी गेहूं में व्यापार नहीं कर रहे। बगैर देखे भाव भरना कुछ को रास नहीं आता ऐसे व्यापारी नीलामी में ही भाव ऊंचे बोलते हैं।
मंडी व्यापार ठप पड़ा : मंडी व्यापार शनिवार को पूरी तरह से ठप रहा। मौसम खराब होने से डालर चने की ग्रेडिंग भी कम रही। वायदा व्यापार में सोयाबीन के खास सौदे नहीं हुए। आलू १८० से ३२५ रुपए, प्याज २०० से ३२० रुपए, लहसुन १००० से ३०९९ रुपए क्विंटल।
लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया ४२५० रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली १००० से १०३०, कपास्या १८२५ से १९५०, खली खामगांव १७७० से १८७० रुपए। उज्जैन मावा : मावा १४० से 1६०
रुपए प्रति किलो।