- Hindi News
- 33 साल में कभी नौकरी पर देरी से नहीं पहुंचे पं. घासीराम
33 साल में कभी नौकरी पर देरी से नहीं पहुंचे पं. घासीराम
भास्कर संवाददाता.उज्जैन
कलेक्टोरेट में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंडित घासीराम जोशी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें ये सम्मान रविवार सुबह दशहरा मैदान स्थित
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
57 वर्षीय पंडित जोशी कलेक्टर शाखा विभाग में पदस्थ हैं। उनकी खासियत है कि वे अब तक की 33 साल की नौकरी में कभी देरी से दफ्तर नहीं पहुंचे। समय से पहले सुबह 8.30 बजे तक वे दफ्तर पहुंच जाते हैं। उनका आमजनता से भी मिलनसार व्यवहार है। कोई व्यक्ति
किसी बाबू या विभाग के बारे में जानकारी लेता है तो वे संबंधित को उक्त बाबू व विभाग तक छोड़कर आते हैं। कई अच्छाइयों के चलते कलेक्टर बीएम शर्मा ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित किया।
दशहरा मैदान पर गणतंत्र के मुख्य समारोह में मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान