- Hindi News
- भार्गवनगर व बसंत विहार के भूखंडों के टेंडर होंगे
भार्गवनगर व बसंत विहार के भूखंडों के टेंडर होंगे
यूडीए का लोगो लगाएं
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। विकास प्राधिकरण((यूडीए)) की आवासीय योजना भार्गव नगर व बसंत विहार तथा मुनिनगर में डुप्लेक्स मकानों के लिए भूखंडों के टेंडर फिर से बुलाए जाएंगे। इन योजनाओं के टेंडर विवादों के चलते निरस्त किए जा चुके हैं। सोमवार को यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह ने भूखंडों के टेंडर की निविदा विज्ञप्ति जारी करने के आदेश कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार को दिए हैं। बसंत विहार के 22 भूखंड,भार्गव नगर के 7 भूखंड व वीर सावरकर काम्पलेक्स के पीछे ((मुनिनगर))स्थित भूखंडों के टेंडर विवाद के चलते निरस्त किए जाकर हितग्राहियों को बंद लिफाफे लौटाए जा चुके हैं। अब इन भूखंडों के फिर से टेंडर बुलाए जाएंगे। मुनिनगर में प्लिंथ तक का निर्माण है,यहां हितग्राही डुप्लेक्स मकान बना सकेंगे। भूखंडों की कीमत 11.76 लाख रूप निर्धारित है। वहीं महानंदा नगर योजना के 2 भूखंड तथा वेदनगर शापिंग काम्पलेक्स की छत की निविदाएं भी फिर से बुलाई जाएगी।
छतें महंगी,कोई लेने वाला नहीं
यूडीए ने भूखंडों व काम्पलेक्स की छतों की जो दर निर्धारित की है,वह बाजार से ज्यादा बताई जा रही है। काम्पलेक्स की छतों के लिए पहले भी यूडीए ने विज्ञप्ति निकाली थी लेकिन हितग्राहियों ने ज्यादा रूचि नहीं ली। ऐसी स्थिति में फिर से छतों की बेचने के लिए विज्ञप्ति निकाली जा रही है।
हितग्राहियों को मिल सकेंगे मकान
शिप्रा विहार में 50 ईडब्ल्यूएस मकान,10 एम-1,त्रिवेणी विहार के 50 ईडब्ल्यूएस मकान तथा 24 एलआईजी मकानों एवं बसंत विहार योजना के 11 एल-2 टाइप के डुप्लेक्स मकानों के आवंटन एवं लीजडीड की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। हितग्राही लीजडीड एवं भाड़ाक्रय अनुबंध की कार्रवाई के लिए विकास प्राधिकरण में संपर्क कर सकते हैं। भार्गव नगर योजना के चयनित 11 एल-2 डुप्लेक्स मकानों में से शेष भवनों की लीजडीड एवं कब्जा दिए जाने की कार्रवाई चल रही है।