- Hindi News
- दुग्ध संघ में 29 जनवरी को बनेंगे फुड सेफ्टी लाइसेंस
दुग्ध संघ में 29 जनवरी को बनेंगे फुड सेफ्टी लाइसेंस
दुग्ध संघ में 29 जनवरी को बनेंगे फूड सेफ्टी लाइसेंस
भासं. उज्जैन. मप्र शासन ने हाल ही में सभी खाद्य पदार्थों पर फूड सेफ्टी लाइसेंस अनिवार्य किया है। उज्जैन दुग्ध संघ मक्सीरोड पर 29 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर विक्रेताओं के लाइसेंस बनाए जाएंगे। दुग्ध संघ के सहायक महाप्रबंधक विपणन डीपी सिंह ने बताया पूर्व में एक शिविर 26 जनवरी को भी मक्सीरोड पर संघ कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एके निगम आतिथ्य में लगाया गया। शिविर में खाद्य एवं औषधि अधिकारी वर्षा व्यास, एवं शैलेष गुप्ता भी मौजूद थे। शिविर में 40 से अधिक पार्लर संचालकों के लाइसेंस बनाए गए।