सड़कों के लिए कमेटी की बैठक आज
भास्कर संवाददाता - उज्जैन
मुख्य सड़कों के लिए बजट कहां से जुटाया जा सकता है और कैसे सुधार कार्य किया जा सकता है, इसको लेकर मंगलवार को चार विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ((सीईओ)) भोपाल में मंथन करेंगे। वे अपने सुझाव शासन को देंगे। आवास एवं पर्यावरण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मास्टर प्लान के क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ कुमार पुरुषोत्तम, यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ दीपक सिंह व जबलपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ अवध श्रोत्रिय को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि विकास प्राधिकरण अपनी कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण तो कर लेता है लेकिन इन कॉलोनियों को जोडऩे वाली अन्य सड़कों का निर्माण नहीं हो पाता। इनके लिए कहां से बजट जुटाया जा सकता है, इस पर चर्चा की जाकर सुझाव शासन को दिए जाएंगे।
प्राधिकरण सीईओ भोपाल में करेंगे मंथन