पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के ठेकेदारों को फरवरी में होगा भुगतान

निगम के ठेकेदारों को फरवरी में होगा भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
नगर निगम के ठेकेदारों के बिलों का भुगतान फरवरी में होगा। सोमवार को ठेकेदारों ने एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र भावसार के नेतृत्व में लेखा अधिकारी जेएस भदौरिया से मुलाकात कर भुगतान में हो रही देरी के संबंध में चर्चा की। भदौरिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि फरवरी के पहले हफ्ते में भुगतान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेखा अधिकारी के आश्वासन से ठेकेदारों में चल रही उहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है।
कमरी मार्ग पर फिर पाइप लाइन लीकेज, आज कम दबाव से पानी

फोटो- शाहिद खान
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
कमरी मार्ग चौराहे पर सोमवार को फिर पाइप लाइन लीकेज हो जाने से पीएचई ने सुधार कार्य शुरू किया। सुधार कार्य के चलते राइजिंग मेन लाइन बंद रखना पड़ी। टंकी भरने का काम देरी से शुरू हुआ। इससे मंगलवार सुबह शहर में कम दबाव से जलप्रदाय किया जाएगा। गौरतलब है कि कमरी मार्ग की यह पाइप लाइन दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुई है। निगम के जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा की मानें तो चौराहे पर पाइप लाइन का चेंबर है और यहां से अवैध रूप से भारी वाहन गुजरने लगे हैं, इस कारण बार-बार पाइप लाइन डेमेज हो रही है। प्रशासन इस पर नियंत्रण लगाए।