महाकाल में नया नंदीहॉल देखा डीजीपी ने
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
महाकाल दर्शन के दौरान सोमवार को मप्र के डीजीपी नंदन दुबे ने निर्माणाधिन नए नंदीहॉल की भी जानकारी ली। कलेक्टर बीएम शर्माने उन्हें बताया सिंहस्थ 16 को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर समिति नंदीहॉल को चौड़ाकर करीब ढाई करोड़ की लागत से डबल स्टोरी का नया नंदीहॉल बनवा रही है। इसमें 2 हजार लोग एक साथ भस्मारती देखे सकेंगे। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। गर्भगृह में पूजन पुजारी दिनेश त्रिवेदी ने कराया। कलेक्टर श्री शर्मा, मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने डीजीपी को महाकाल का चित्र-लड्डू प्रसाद भेंट किया।
-