पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान विवाद में दो पक्षों में मारपीट

मकान विवाद में दो पक्षों में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। इंदिरानगर में एक व्यक्ति से फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम का पासवर्ड पूछकर उसके खाते से रुपए निकाल लिए। मामले में चिमनगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंदिरानगर निवासी प्रतापसिंह पंवार ((66)) के मोबाइल पर 4 दिसंबर 2013 को फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए प्रतापसिंह के बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल की। उनसे उनके एटीएम का नंबर व पासवर्ड भी मांगा व कहा आपका एटीएम बदल गया है आप बैंक आकर अपना नया एटीएम लेकर जाएं। बैंक में किसी भी तरह का फोन न करने की सूचना मिलने पर प्रताप सिंह ने खाते को चैक किया तो उसमें
से 14700 रुपए निकाले जा चुके थे। रविवार को चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इधर माधवनगर पुलिस के अनुसार अलखधाम नगर निवासी सरिता सनमुखानी रविवार को फ्रीगंज में किसी काम से आई थी। यहां एमपी पब्लिशर्स के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी से एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस व 4 हजार रुपए चुरा लिए।



फोन पर एटीएम का पासवर्ड मांगा और निकाल लिए रुपए





पांच लोग घायल, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

भास्कर संवाददाता - उज्जैन

ग्रीन पार्क कॉलोनी में सोमवार दोपहर मकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। नीलगंगा पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सरफराज पिता सुल्तान खान ((32)) अपने प्लॉट पर मजदूरों से काम करवा रहे थे। इस दौरान वहीं रहने वाले शोएब पिता इस्माइल खान ((22)) से उसका रास्ता निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर शोएब व वसीम पिता रफीक खान व शाबाज पिता सरफराज खान ने मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में सरफराज का भाई सिराज भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष से शोएब, आमिर पिता सलीम खान व वसीम को चोट आई है। शोएब ने पुलिस को बताया कि विवाद में सरफराज व उसके अन्य साथियों ने उन पर चाकू से हमला किया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर माधवनगर पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी राजू पिता बालचंद माली ((30)) फ्रीगंज स्थित सब्जी मंडी में दुकान चलाता है। हीरामिल की चाल निवासी राजेश पासी, लखन पासी व बबलू पासी ने शराब के रुपए न देने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।