पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्जुनसिंह रंगोत्सव राष्ट्रीय नाट्य समारोह की शुरुआत आज से

अर्जुनसिंह रंगोत्सव राष्ट्रीय नाट्य समारोह की शुरुआत आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। कालिदास अकादमी स्थित संकुल हॉल में मंगलवार से पांच दिनी अर्जुनसिंह रंगोत्सव राष्ट्रीय नाट्य समारोह की शुरुआत होगी। सांस्कृतिक संस्था अभिनव रंगमंडल की ओर से अर्जुनसिंह रंगोत्सव राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया 28 जनवरी से 1 फरवरी तक संकुल हॉल में प्रतिदिन शाम 7 बजे से नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। इसमें शहर के अलावा देशभर के अन्य हिस्सों से आए कलाकार भी नाट्य मंचन करेंगे। अकादमी में बालकृष्ण शर्मा की ओर से विशेष सज्जा की गई है। आयोजन में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
किस दिन कौन सा मंचन: 28 जनवरी - संस्था प्रस्ताव नईदिल्ली द्वारा नाटक महुआ चरित। 29 जनवरी - थियेटर फॉर थियेटर चंड़ीगढ़ द्वारा नाटक परसाई के किस्से। 30 जनवरी - द राइजिंग सोसायटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर भोपाल द्वारा नाटक सुल्तान। 31 जनवरी - क्यूरियो परफॉर्मिंग ऑर्ट सोसायटी जयपुर द्वारा नाटक त्रियात्रा। 1 फरवरी - मेजबान संस्था अभिनव रंगमंडल के कलाकार चर्चित नाटक कोर्ट मार्शल का 81वां प्रदर्शन करेंगे।