पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामघाट की तस्वीर बदलने पुरोहित आगे आए

रामघाट की तस्वीर बदलने पुरोहित आगे आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- अशोक मालवीय
भास्कर संवाददाता. उज्जैन
रामघाट के प्राचीन स्वरूप को निखार कर यहां रोजाना आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने पहल की है। इस काम में निगम का हाथ बंटाने के लिए श्री रामघाट तीर्थ-पुरोहित सभा अवंतिकापुरी भी आगे आ गई है। सोमवार को पुरोहित सभा ने रामघाट की समस्याओं और उनके निराकरण के लिए निगमायुक्त को सुझाव दिए। पंडा-पुरोहित और निगम के बीच संयुक्त बैठक होना है, जिसमें निर्णय लिए जाएंगे।
निगमायुक्त विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को रामघाट का पुरोहितों के साथ भ्रमण किया था। रामघाट पर सफाई, पार्किंग, प्रकाश, नदी की सफाई और अन्य छोटी मोटी समस्याएं हैं। यात्रियों के लिए सुलभ सुविधाघर की भी जरूरत है। आयुक्त ने पुरोहितों की संयुक्त बैठक में घाट की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्णय लेना तय किया है। इसी कड़ी में सभा के अध्यक्ष व पूर्व महापौर पं. राधेश्याम उपाध्याय तथा पं. नारायण उपाध्याय ने निगमायुक्त को सुझाव पत्र दिया है। सुझाव पत्र देने वालों में गौरव उपाध्याय, यश जोशी, आनंद त्रिवेदी, हिमांशु व्यास, रितेश त्रिवेदी, शिव भट्ट, शुभम उपाध्याय शामिल हैं।
जनभागीदारी को तैयार
तीर्थ पुरोहित सभा ने यात्रियों के लिए सुलभ सुविधाघर जनभागीदारी से बनाने का प्रस्ताव दिया है। सभा ने कहा है कि निगम जगह उपलब्ध कराए वहां यजमानों के दान से सुविधाघर बनवाया जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये किया
- सभा द्वारा ठंड में यात्रियों के लिए गर्म जल की व्यवस्था।
- पार्षद प्रकाश शर्मा द्वारा महिलाओं को व बदलने के लिए 8 शेड लगाए।
- पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए।
ये दिए सुझाव
घाट पर वाहनों का प्रवेश बंद करें।
दुकानों को घाट से अलग स्थान देकर व्यवस्थित करें।
यात्रियों के लिए क्लॉक रूम बनाया जाए।
कर्मकांड व पूजन सामग्री विसर्जन के लिए जाली वाले केबिन बनाएं।
एक एंबुलेंस तैनात की जाए।
घाट पर यात्रियों के लिए शेड की व्यवस्था की जाए।
घाट पर साबुन से स्नान, कपड़े धोने व गंदगी फैलाने वालों पर कड़ा दंड करें।
प्रतिदिन सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हो।
निर्माण और विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए घाट पर जंजीरें लगाई जाएं।
निगम ये काम करा रहा
- रामघाट की प्राचीनता को निखारने के लिए ट्रीटमेंट।
- रामघाट से लगे प्राचीन स्थलों का विकास व संरक्षण।
- घाट पर काले व लाल पत्थरों से फर्श का निर्माण।
- रामघाट पर गंदे नाले के पानी की रोकथाम के लिए सीवर लाइन।