- Hindi News
- प्राचार्यों को बताई ऑनलाइन छात्रवृत्ति की प्रक्रिया
प्राचार्यों को बताई ऑनलाइन छात्रवृत्ति की प्रक्रिया
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन ((एसएसएसएम)) के अंतर्गत छात्रवृत्ति भुगतान में आ रही परेशानियों को लेकर सोमवार को जिले के शासकीय और निजी स्कूल प्राचार्यों की बैठक शासकीय जालसेवा उमावि में हुई। सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक जिले के सभी 153 हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्यों की बैठक हुई। डीईओ आरके मिश्रा, समेकित छात्रवृत्ति के जिला नोडल अधिकारी एनएस सोलंकी एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी डॉ. शाहिद नागौरी ने प्राचार्यों को छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारियां दी। इस दौरान आईडी प्राप्त कर चुके विद्यार्थियो के छात्रवृत्ति के बिल 20 फरवरी तक कोषालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। डॉ. नागौरी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को समझाया और छात्रवृत्ति को लेकर बनाए सॉफ्टवेयर की प्रक्रिया बताई।