27 जनवरी प्रेसनोट-1
नगर में आज
शाम 7 बजे : अभिनव रंग मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह अर्जुनसिंह रंगोत्सव का शुभारंभ कालिदास अकादमी के संकुल नाट्य गृह में।
00000
अत्यावश्यक आज ही ((अमित गौड़ सर)) हाइलाइट करें
अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग
उज्जैन. अक्षत इंटरनेशनल स्कूल में आगामी सत्र की पूर्व तैयारी व बच्चों के उज्जवल भविष्य की महत्ता के मद्देनजर निर्देशन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. अमीय पहारे, वरिष्ठ परामर्शदाता ने बच्चों को सही विषय चुनाव करने का परामर्श दिया।
0000
अत्यावश्यक ((अजबसिंह मेवाड़ा))
महाराष्ट्र समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन
उज्जैन. महाराष्ट्र समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 26 जनवरी को आयोजित किया गया। सम्मेलन संयोजक जयंत तेलंग व अभय आरोंदेकर ने बताया इस अवसर पर गणतंत्र दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ हारमोनियम वादक अरुण दत्तात्रय चांदोरीकर का सम्मान किया गया। समाज के मुखपत्र अस्मिता का विमोचन वरिष्ठ सदस्य विजय तेलंग, दिवाकर बेर्गे व रामदास शेंडे ने किया। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष सुभाष अमृतफले ने की। अनिमेष भट्ट, ऋचा बेडेकर, निलाभ नलवडे सुचित्रा पंडित ने गीतों की प्रस्तुति दी। आभार राहुल विपट ने माना।
0000
अत्यावश्यक ((अजबसिंह मेवाड़ा))
स्थापना दिवस मनाया
फोटो-
उज्जैन. विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारीद्वय एमएल माहेश्वरी व पीएस लालावत, बैंक अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्ष जैन ने कहा आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर बैंक ग्राहकों की अपेक्षानुरूप शत प्रतिशत परिणाम देने का प्रयास करेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोककुमार सोलंकी, सुनीता पलोड़, संचालक मोहनलाल काला, वासुदेव केसवानी, शरद पसारी, अशोक भूतड़ा, दिलीप जैन, मनोजकुमार बोहरा, प्रफुल्ल गादिया, अंकुल गोयल, कैलाशचंद्र जैन, हरिप्रसाद बाहेती, श्यामप्रकाश झालानी, महेश खंडेलवाल, सुभाष जैन आदि मौजूद थे। आभार बैंक प्रबंधक सुदेश नीमा ने माना।
0000000
आवश्यक आज ही
प्रो. त्रिपाठी को राष्ट्रपति पुरस्कार
फोटो- 24यूजेसिटी35 बना हुआ
उज्जैन. महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी को राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी ने गत दिवस राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र व पांच लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। प्रो. त्रिपाठी को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। विवि के कुलसचिव मनोजकुमार तिवारी, उपकुलसचिव डॉ. एवी राव, डॉ. तुलसीदास परौहा आदि ने सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।
0000
जिले के तीन स्काउट होंगे सम्मानित
फोटो- विकास परमार24यूजेसिटी30, विशाल यादव24यूजेसिटी29, देवकरण मंडोरा24यूजेसिटी22
उज्जैन. राज्य प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में स्काउट-गाइड के छह माही कोर्स में उत्कृष्ट रहे स्काउट-गाइड को प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव 31 जनवरी को पुरस्कृत करेंगे। स्काउटर जिला प्रतिनिधि अनिल सक्सेना ने बताया ग्राम पंवास के शीतल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विकास परमार, विशाल यादव व देवकरण मंडोरा पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।
0000000000000
आंजना का निधन
जगोटी. आंजना समाज के वरिष्ठ बाबूलाल आंजना बंगलेवाले ((65)) का निधन हो गया। उनके निवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजजन शामिल हुए।
00000
राहत राशि के लिए कृषक आज मिलेंगे कलेक्टर से
फोटो-
जगोटी. गत दिनों हुई बारिश व तेज हवा से जगोटी सहित क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में गेहूं व चने की फसल को नुकसान हुआ है। आनावरी व राहत राशि की मांग के लिए किसानों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलेक्टर बीएम शर्मा से मिलेगा व फसलों को हुए नुकसान से अवगत कराएगा। महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक रामसिंह काका चौधरी ने बताया जगोटी, बरखेड़ी बाजार, महूड़ी, मालीखेड़ी, ताजपुर, हिंगोनिया, महुड़ीपुरा, खुरचनिया आदि ग्रामों में फसलों को क्षति पहुंची है।
0000
सम्मान व पारिवारिक मिलन समारोह
फोटो-
उज्जैन. दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह कान्हा वाटिका इंदौर रोड पर हुआ। संस्था के व्यापारी, दलाल बंधु व ट्रांसपोर्टर्स सपरिवार शामिल हुए। समारोह में चेयर रेस, बड़ों का कपल गेम, तंबोला व लकी ड्रॉ आदि आयोजन हुए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री पारस जैन व उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ. मोहन यादव व दिगंबर जैन संसद अध्यक्ष संजय अग्रवाल का सम्मान किया गया। अशोक गर्ग, राधारमण नागर, हरि दिसावल, जयंतीलाल जैन, जयप्रकाश राठी, दीपक मेड़तवाल, बंटी अग्रवाल, अर्जुन भीमवानी, शैलेंद्र परमार, सुरेश सनमुखानी, श्याम बंसल, राजेंद्र गर्ग, दिलीप बाकलीवाल आदि मौजूद थे। जानकारी सचिव अजय रोहरा ने दी।
0000
डॉ. सुमनभाई को मानव सेवा पुरस्कार
फोटो-
उज्जैन. संत डॉ. सुमनभाई मानव सेवा व विशिष्ट कार्य के लिए उत्तरप्रदेश के धरोहर स्मृति न्यास बिजनौर द्वारा लाला ओमप्रकाश रस्तोगी मानस सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान 23 मार्च को बिजनौर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
0000
कवितागोष्ठी
उज्जैन. संस्था कवितायन ने वराह मिहिर शोध संस्थान में प्रो. हरिमोहन बुधोलिया के आतिथ्य में स्वाध्याय सत्संग व कवितागोष्ठी की। विनीता जैन, सूर्यकांति चंदेल, गौरीशंकर उपाध्याय, अनिल सवैया, अलबेला किशोर, अन्नाभाऊ कोटवाले, इसरार मोहम्मद खान, जयशंकर तिवारी, अमितकुमार सोनी, बालकृष्ण शर्मा, राजेश दीपक, आरसी सिसौदिया, कवि आनंद आदि ने काव्यपाठ किया। डॉ. आरएम शुक्ल, डॉ. एसएन गुप्ता, प्रो. बीएल आच्छा आदि मौजूद थे।
0000
परिणाम घोषित
उज्जैन. महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय ने दो परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इनमें एमए ज्योतिर्विज्ञान प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शामिल हैं।
0000
नयन को जिमनास्टिक में स्वर्ण पदक
फोटो-
उज्जैन. अभा विद्या भारती की राष्ट्रीय जिमनास्टिक स्पर्धा इलाहाबाद में हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर उमावि महाकालपुरम् के विद्यार्थी नयन वर्मा ने एक्रोबेटिक जिमनास्टिक में स्वर्ण पदक हासिल किया। नयन आगरा में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक होने वाली एसजीएफआई की राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। उपलब्धि पर प्राचार्य हरिशंकर मेहता, सचिव अशोक दिसावल, अध्यक्ष पारसचंद्र जैन ने हर्ष जताया।
0000
स्वर्णिम मप्र बनाने में कर्मचारी सहयोग करें
- मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला सम्मेलन में शिक्षा मंत्री पारस जैन ने कहा
उज्जैन. मप्र राज्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 26 जनवरी को देवासरोड स्थित सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में दो सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र में सर्वानुमति से जिला शाखा के निर्वाचन हुए। द्वितीय सत्र में शपथ विधि समारोह हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री पारस जैन व विधायक डॉ. मोहन यादव थे। अध्यक्षता रमेशचंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने की। मंत्री जैन ने कहा सभी कर्मचारी प्रदेश को स्वर्णिम मप्र बनाने में जुट जाएं। डॉ. यादव ने भी संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, प्रदेश मंत्री दीपक पुरोहित, विष्णु वर्मा जिलाध्यक्ष देवास आदि मौजूद थे।
ये बने जिला पदाधिकारी : जिलाध्यक्ष मनोहर गिरि, जिला सचिव धीरजसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कार्यकारिणी में राजेंद्र बारूपाल कार्यकारी अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा व महेश गौड़ संगठन मंत्री, बाबूलाल राठौर, मांगीलाल पाटीदार, रामसिंह बनिहार, ऋषिकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार सोलंकी व दिनेश जोशी जिला सह सचिव व संजय सोनी कार्यालय मंत्री।
0000
श्री जैन श्वेताबंर श्रीसंघ ने किया मंत्री जैन स्वागत
फोटो-
उज्जैन. श्री पंच ओसवाल बड़े साथ ट्रस्ट नयापुरा के तत्वावधान में सकल जैन श्वेतांबर श्रीसंघों के पदाधिकारियों व संचालक मंडल की उपस्थित अंकपात स्थित उत्तरामुखी हनुमान मंदिर पर मिलन समारोह हुआ। ट्रस्ट सचिव जैनेंद्र मेहता ने बताया चारों समाज के श्रीसंघों के अध्यक्ष संतोष गादिया, अभय मेहता, सुभाष कांठेड़, सुशील गिरिया, श्रीपंच ओसवाल बड़े के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील चपलोद, संयोजक संजय लोढ़ा की मौजूदगी में प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन का बहुमान किया गया। संचालन शालभद्र चपलोद ने किया। जानकारी सचिव जैनेंद्र मेहता ने दी।
0000
कुश्ती स्पर्धा का समापन, विजेता पुरस्कृत
फोटो- टूडे में
उज्जैन. अटल खेल मेला अंतर्गत धन्नालाल चौधरी स्मृति कुश्ती प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री पारस जैन, महापौर रामेश्वर अखंड, विधायक अनिल फिरोजिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत आदि के आतिथ्य में समापन हुआ। संयोजक गब्बर भाटी ने बताया स्पर्धा में ओपन ग्रुप में रतलाम के मनीष पहलवान तथा अन्य विभिन्न ग्रुप में 50 किग्रा वजन वर्ग में अखिलेश चौधरी, 73 किग्रा में गौरव यादव, 68 किग्रा में आकाश माली, 58 किग्रा में बलराम पटेल फतेहाबाद, 54 किग्रा में विजय प्रजापत, 46 में संजय पटेल, 42 में विकास प्रजापत, 38 किग्रा में सौरभ यादव, 35 किग्रा में माखन, 63 में विनय कुमार , 32 में अबूजर अरजानीदुल्हा, 28 किग्रा में राहुल भाट विजय रहे। विजेताओं को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया गया।
0000
जिला सम्मेलन कल
उज्जैन. अध्यापक संविदा शिक्षा संघ मप्र का जिला स्तरीय सम्मेलन 29 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रेमछाया परिसर में होगा। अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन होंगे। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुल्तानसिंह शेखावत करेंगे। इस अवसर पर जिले के विधायकों का सम्मान किया जाएगा। जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश बारोड़ व प्रदेश महासचिव दिग्विजयसिंह चौहान ने दी।
0000
कल कराएंगे ब्रह्म सेवन
उज्जैन. मस्तिष्क संबंधी दुर्बलता दूर करने, स्मरण व मेधा शक्ति बढ़ाने व एकाग्रता के लिए बुधवार शाम 5 बजे ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास द्वारा चारधाम मंदिर सभागृह में ब्राह्मी सेवन कराई जाएगी। इस मौके पर डॉ. केदारनारायण जोशी का विशेष व्याख्यान भी होगा। जानकारी प्रवक्ता ब्रह्मशक्ति सेवन आयोजन समिति रमेश दीक्षित ने दी।
0000
अवश्यक ((रामसिंह चौहान))
नियमितीकरण की मांग
उज्जैन. मध्यप्रदेश में कार्यरत संविदा फार्मासिस्टों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से नियमितीकरण की मांग की है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्ट ने कैबिनेट मंत्री पारस जैन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर नियमतिकरण में सहयोग का अनुरोध किया है।
000
प्रकटोत्सव मनाया
फोटो-
उज्जैन. राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद महाराज का प्रकटोत्सव महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में मनाया गया। अन्नक्षेत्र प्रभारी अजीत मंगलम् ने बताया इस मौके पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। स्वामीजी की चरणपादुका पूजन पश्चात भंडारा हुआ। शिवप्रसाद शर्मा, रामसिंह पटेल, रमेशचंद्र शर्मा, अशोक बमोरिया, लक्ष्मीचंद, सुरेश परमार, डॉ. अरुणा दुबे, कविता मंगलम् आदि मौजूद थे। पूजन पं. हितेश शर्मा ने कराया।
0000
हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ
उज्जैन. छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से फ्रीगंज स्थित आंबेडकर मांगलिक भवन में शनिवार को कोसा एंड कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्रों की सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामसिंह जादौन ने किया। प्रदर्शनी कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक अखिलेश उपाध्याय ने किया। 25 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: 11 से रात 9 बजे तक चालू रहेगी।
000
ज्वलंत शर्मा को संस्कार भारती कला सम्मान
फोटो-
उज्जैन. अभा संस्था संस्कार भारती ने शहर के गायक ज्वलंत शर्मा को संगीत के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए संस्कार भारती कला सम्मान-2014 प्रदान किया। कालिंदी ढापरे पूर्व प्राचार्य संगीत महाविद्यालय ने बताया शर्मा को यह सम्मान अतिथि विधायक डॉ. मोहन यादव, निगम सभापति सोनू गेहलोत, इकबालसिंह गांधी, संतोष व्यास, ऋतुबाला व्यास, श्रीपाद जोशी, योगेंद्र पिपलोनिया आदि ने दिया। इस मौके पर प्रतिभा रघुवंशी, प्रनम व्यास, अनामिका शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, आयुषी, प्रियंका, रोहित एवं अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
0000
सात खिलाडिय़ों का चयन
उज्जैन. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मलखंभ ट्रेनिंग सेंटर के 7 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 31 जनवरी से 1 फरवरी तक पुणे में होने वाली राष्ट्रीय मलखंभ स्पर्धा के लिए हुआ है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रीना चौहान ने बताया राज्य स्तरीय मलखंभ स्पर्धा के जूनियर बालक वर्ग में अमन त्यागी ने व्यक्तिगत रजत व टीम के साथ स्वर्ण पदक, बालिका जूनियर वर्ग में वैष्णवी कहार ने टीम के साथ स्वर्ण, बालक सब जूनियर में विश्नेश सुगंधी ने व्यक्तिगत रजत व टीम के साथ स्वर्ण पदक, विनय व्यास ने व्यक्तिगत में कांस्य व टीम के साथ स्वर्ण पदक तथा बालिका मिनी वर्ग में गितिका पंवार ने व्यक्ति रजत व टीम के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया।
000
प्रमोद त्रिवेदी का उद्बोधन 30 को
उज्जैन. विक्रम विवि के गांधी अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में 30 जनवरी प्रात: 11 बजे साहित्यकार एवं विचारक डॉ. प्रमोद त्रिवेदी का उद्बोधन होगा। व्याख्यान पूर्व प्रात: 10.30 बजे जीवाजीराव पुस्तकालय प्रांगण स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जानकारी डॉ. जीके शर्मा ने दी।
0000000
शहर की फिजा में देशप्रेम का रंग
-शहरभर में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही सम्मान समारोह व सांस्कृतिक आयोजन हुए
उज्जैन. गणतंत्र की वर्षगांठ पर रविवार को शहर में फिजा में देशप्रेम का रंग देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं ने राष्ट्रध्वज फहराकर विभिन्न आयोजन किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वक्ताओं ने गणतंत्र की मजबूती के कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर हुआ। यहां मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। परेड में जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आदि और अंत में पुलिस बैंड का दल शामिल था। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। जनपद सदस्य नाथूलाल गुर्जर, कलेक्टर बीएम शर्मा, एसपी अनुराग, जिपं सीईओ डॉ. एमपी पटेल, संयुक्त संचालक शिक्षा बलवंत वर्मा, डीईओ आरके मिश्रा आदि मौजूद थे।
नगर निगम मुख्यालय पर महापौर रामेश्वर अखंड ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निगम निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, निगमायुक्त विवेक श्रोत्रिय सहित पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। महापौर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संचालन पार्षद जगदीश पांचाल ने किया। निगम के विभिन्न जोन में भी ध्वजारोहण हुआ। जोन क्रमांक-1 में जोन अध्यक्ष व निगम अध्यक्ष गेहलोत ने ध्वज फहराया।
विक्रम विश्वविद्यालय
फोटो-
विक्रम विवि में कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल ने तिरंगा फहराया। कुलपति कौल व कुलसचिव डॉ. बीएल बुनकर ने एनसीसी व एनएसएस की परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर विवि की युवा प्रतिभाओं व श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। डॉ. राकेश ढंड, डॉ. प्रशांत पुराणिक, डॉ. कानिया मेड़ा, डॉ. राज बोरिया, राजेश गंधरा, अजय श्रीवास्तव, सूबेदार लालमनसिंह, गरुविंदरसिंह, आशीष कुमार बिठोरे आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने किया।
शासकीय माधव कॉलेज
फोटो-
कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एलएन वर्मा ने ध्वज फहराया। इसके पश्चात गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। प्राध्यापकों व कर्मचारियों को भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। संचालन डॉ. जफर मेहमूद ने किया। आभार डॉ. बीएस मक्कड़ ने माना।
गणतंत्र दिवस में जोड़ें...
फोटो- कैप्शन-उज्जैन. मार्केटिंग सोसायटी चिमनगंज में संस्थाध्यक्ष आनंदीलाल जैन ने झंडावंदन किया। डिप्टी रजिस्ट्रार मनोज जायसवाल आदि मौजूद थे।
फोटो- कैप्शन- उज्जैन विकास प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कर्मचारी-अधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन- ((आवश्यक गौड़ सर)): बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन अंचल द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। बैंक के आंचलिक प्रबंधक एसके अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बैंक ने शाखा द्वारा शिक्षा ऋण लाभार्थी राहुल शर्मा का आईएएस में चयन पर तथा स्टॉफ सदस्य के पुत्र निखिल का क्रिकेट में प्रदेश की अंडर-16 टीम में चयन होने पर सम्मान किया। स्टॉफ सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप आंचलिक प्रबंधक एसके मित्तल, मुख्य प्रबंधक आरएस ठाकुर, यूएस चौबे, शरद गुप्ता, आरपी ओझा ने संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक केसी शर्मा ने किया।
भारत पर्व की प्रस्तुति
फोटो- पीआरओ में
लोकतंत्र पर्व भारत उत्सव अंतर्गत रविवार को स्वराज संस्थान संचालनालय के तत्वावधान में कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्य गृह में भोपाल के रंगश्री लिटिल बेल ट्रूप ने बेले भैरवी व पं. रामचंद्र शर्मा ने 108 दीप नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में पद्मजा रघुवंशी के नेतृत्व में प्रतिभा नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कलेक्टर बीएम शर्मा ने जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मप्र की विकास यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
अत्यावश्यक
चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों ने किया ध्वजारोहण
फोटो-
ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों ने झंडावंदन किया। इस मौके पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही हाऊस गतिविधियों में प्रथम रहे हाऊस शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष अर्जुन खत्री, विमल गर्ग, दिलीप धनवानी, सुनील खत्री, प्राचार्य आरयू खान आदि मौजूद थे। संचालन एसएस चौहान व मुकेश श्रीवास ने किया।
शासकीय संस्कृत महाविद्यालय : प्राचार्य डॉ. गिरिजा निगम ने ध्वजारोहण किया। संचालन भवानीशंकर भारती व सदानंद त्रिपाठी ने किया।
महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि : विवि में कुलपति प्रो. मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। जानकारी उपकुलसचिव डॉ. एवी राव ने दी।
जीडीसी : संस्था प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इसहाक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डॉ. वंदना त्रिपाठी ने भी संबोधि किया। छात्रों ने मप्र गान व वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया।
महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स
फोटो- 27यूजेसिटी39
संस्था में चेयरमैन प्रवीण वशिष्ठ ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान डॉ. वीएस उब्बोवेजा, डॉ. विवेक बनसोड़, डॉ. एससी, महाजन, डॉ. अप्रतुलचंद शुक्ला, डॉ. जेएन व्यास, डॉ. ऋषि दुबे, कर्नल एमएस गुप्ता, सीईओ माला अग्रवाल, डॉ. केवी शर्मा सहित विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन डॉ. अतुल पाठक ने किया।
अवंतिका महाविद्यालय
फोटो-
कॉलेज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी के आतिथ्य व पूर्व विधायक व संस्था संरक्षक राजेंद्र भारती की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। विशिष्ट अतिथि ब्रजमोहन गेहलोत, प्रबंधन समिति सदस्य डॉ. एचएल माहेश्वरी, आजम शेख थे। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य प्रो. अमरसिंह बैस ने दिया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ ही खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में उपलब्धि अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रो. रीमा चौरसिया ने किया। आभार प्रो. कैना भौंसले ने माना।
कालिदास सीनियर सेकंडरी स्कूल
ऋषिनगर स्थित स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पीटी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। अध्यक्षता अति. सचिव राजेंद्र जैन ने की। अतिथि बैंक ऑफ पटियाला फ्रीगंज ब्रांच के मैनेजर शिवशंकर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विशेष अतिथि वीरेंद्र लड्ढा थे। आभार प्राचार्य आद्मजा नम्बियार ने माना। संस्था के माधवनगर स्थित स्कूल में विजयकुमार तिवारी ने ध्वज फहराया, बच्चों के भाषण भी हुए। संस्था सचिव राजेंद्र कोठारी सहित शिक्षक मौजूद थे। संचालन सुधा भटनागर ने किया। आभार प्राचार्य शर्मिला केकरे ने माना।
लोति विद्या विहार उमावि नीलगंगा : संस्था में मुख्य अतिथि लोति शिक्षण समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने झंडावंदन किया। स्वागत प्राचार्य अशोक कड़ेल ने किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। गिरीश भालेराव, डॉॅॅ. शीला भावसार, शुभा मराठे आदि मौजूद थीं। संचालन डॉ. अमित पंडित ने किया।
केंद्रीय विद्यालय
फोटो-
प्राचार्य आरबी पंड्या की अध्यक्षता में गणतंत्र पर्व मनाया। प्रबंध समिति अध्यक्ष व संभागायुक्त अरुण पांडेय ने ध्वजारोहण किया। स्काउट्स-गाइड्स ने सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशप्रेम के गीत सुनाए। संचालन अतुल सोनी व सीपी नागर ने किया।
संस्कार पब्लिक स्कूल : रोटरी क्लब उज्जैन होलीसिटी के अध्यक्ष प्रेमचंद सूर्या व सचिव कमल जवेरी ने झंडावंदन किया। स्वागत प्रधानाचार्य सुनीला पाटिल, अपर्णा गौड़ ने किया। आभार अर्शिया खान ने माना।
जैन सोशल ग्रुप समन्वय
फोटो-
जैन सोशल ग्रुप उज्जैन समन्वय ने सुभाषनगर उद्यान में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजेंद्र नारेलिया, संस्थापक अध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, महेंद्र मारू, रूपेश जैन, सुगनचंद जैन, नगीन नलवाया, ज्योति बाफना, शैलेंद्र जैन, सुगनचंद जैन आदि मौजूद थे।
भाजपा नगर जिला
पार्टी के नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने छत्रीचौक पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महापौर रामेश्वर अखंड, बाबूलाल जैन, राधेश्याम उपाध्याय, डॉ. मोहन यादव, सोनू गेहलोत, कलावती यादव, विवेक जोशी, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
जिला सहकारी संघ
संघ कार्यालय में जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष किशनसिंह भटोल के आतिथ्य में बैंक अध्यक्ष लालसिंह राणावत ने ध्वजारोहण किया। राजपालसिंह सिसौदिया, शंकरलाल आंजना, उपायुक्त डॉ. मनोज जायसवाल, डीआर सरोठिया, डॉ. विजय जैन, आनंदीलाल जैन, एनके राय, सत्यनारायण तंवर, सुमेरसिंह, इंदरसिंह आदि मौजूद थे। जानकारी शिवकुमार गेहलोत ने दी।
मौनीबाबा वेद विद्यापीठ
गंगाघाट स्थित विद्यापीठ में धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आरएस चौहान की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। अध्यक्षता पीसी कानूनगो ने दी। विशेष अतिथि डॉ.रामतीर्थ शर्मा, संस्था सचिव भारतभूषण शर्मा, प्रबंधक बीएल मेहता, प्राचार्य पतंजलि पांडेय, आचार्य अधीश द्विवेदी, पं. आकाश रावल आदि मौजूद थे। जानकारी पीआरओ दीपक राजवानी ने दी।
अंचल में भी लहराया तिरंगा
ताजपुर. बामावि प्रांगण में सरपंच जगदीश पटेल ने ध्वजारोहण किया। जनपद सदस्य विक्रमसिंह बडग़ुर्जर, गुलाबसिंह पंवार, ओम पाटीदार, मेहरबान मालवीय, सादिक खान मौजूद थे। वृहत्ताकार सहकारी समिति में अध्यक्ष विक्रमसिंह बडग़ुर्जर ने ध्वजारोहण किया। खाजू खान मेव, दारासिंह जाट उपस्थित थे। जिला सहकारी बैंक में जिला सहकारी बैंक उज्जैन के उपाध्यक्ष शंकरलाल आंजना ने ध्वज फहराया, बैंक प्रबंधक मनोज तिवारी, सिकंदर खान मौजूद थे। उर्दू प्रावि में प्रधान अध्यापक फरीदा खान ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ग्राम गुनई खालसा में सरपंच राजेंद्रसिंह उपाना ने किया। ग्राम जंबूरा के मावि में सरपंच नवलसिंह सोलंकी ने, ब्यावरा मावि में शेखरभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। संचालन सईद भाई ने किया। शास. हासे स्कूल में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। संचालन राधेश्याम राठौर ने किया।
जगोटी. पंचायत भवन पर सरपंच हाकमसिंह राजपूत ने किया। शासकीय हाईस्कूल, कन्या एवं बालक मावि, प्रावि, विजय मांटेसरी, सांदीपनि विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजवंदन किया गया। ग्राम बरखेड़ी, ताजपुर, मालीखेड़ी, खुरचनिया, महूड़ी, बेलाखेड़ा, महुड़ीपुरा, में पंचायत भवन एवं स्कूलों में ध्वजारोहण हुआ। वृहत्ताकार सहकारी कृषि साख संस्था में अध्यक्ष यशवंतसिंह बापू ने ध्वजारोहण किया।
पानबिहार : शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक व हायर सेकंडरी विद्यालय का सामूहिक कार्यक्रम मावि परिसर में हुआ। ध्वजारोहण सरपंच तेजूबाई चौहान ने किया। शोभा खरे, दीपेंद्र गौतम मौजूद थे। किठौदा जागीर, शाप्रा, व मावि के सामूहिक कार्यक्रम में मांगीलाल शर्मा ने ध्वज फहराया। गोकुलसिंह सोलंकी, जहीन एहमद, मुंशी खान, मदन बामनिया मौजूद थे।
गंगेड़ी. प्राथमिक, मावि में गणतंत्र दिवस मनाया गया। अतिथि गांव के वरिष्ठ नवलसिंह का स्वागत किया गया। ध्वजारोहण पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खेलकूद स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अमरचंद खेरवाल, रवींद्र जायसवाल, रईस खान, शोभाराम मालवीय, प्रशिता मोघे, भूपेंद्र जोशी, प्रीतम धाकड़ मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान
वीर बहादुर पुरस्कार ((अत्यावश्यक झा सर))
फोटो कैप्शन- 27यूजेसिटी15 : पत्रकार शमशाद खान को दशहरा मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में संभागायुक्त अरुण पांडे, कलेक्टर बीएम शर्मा एवं एसपी अनुराग की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री पारस जैन ने वीर बहादुर पुरस्कार से सम्मानित किया। खान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक महिला को सर्पदंश से बचाया था। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया था।
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित ((अत्यावश्यक झा सर))
फोटो-
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर को वर्ष 2013-14 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मंत्री पारस जैन, कलेक्टर शर्मा व एसपी अनुराग ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत
गणतंत्र दिवस पर सामुदायिक पुलिसिंग विषय पर प्रथम बार बनाई झांकी को द्वितीय स्थान, पुरुष परेड प्रथम, महिला परेड द्वितीय व नगर सैनिक की परेड को तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया। एसपी अनुराग ने बताया पुरस्कृत होने वालों में नगर पुलिस अधीक्षक विजय डाबर, रक्षित निरीक्षक किरण शर्मा, निरीक्षक सवाईसिंह नागर, निरीक्षक योगेंद्रसिंह सिसौदिया, सूबेदार वंदना सिंह, एसआई शिवलाल पालीवाल, सियाराम सिंह गुर्जर, स्टेनो रवि चौबे, सउनि रीडर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जोशी, आंकिक राजाराम राठौर, उप निरीक्षक नरेंद्र परिहार, सउनि देवेंद्रसिंह कुशवाह, प्रआ चंद्रभान सिंह, मानसिंह राणा, मुरलीधर, राधेश्याम ओझा, हीरालाल, अशोक राव, विनोद राठौर, महेश सक्सेना, नरेशसिंह, आर. जगदीश वर्मा, महिला आर. सुधा पंवार, सुधा चौहान, आर. सुनील झा, रमनपाल, भूपेंद्रसिंह, विनोद धाकड़, कन्हैयालाल, दिनेशसिंह बैस, दिग्विजसिंह, पीयूष मिश्रा, कुलदीप भारद्वाज, राहुलसिंह कुशवाह, कन्हैया शर्मा, तेजकरण हिरवे, मोहनलाल, दिनेश द्विवेदी, प्रदीप जोशी, नगर सैनिक प्रदीप जोशी शामिल हैं।