पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग की कृषि मंडियों में आज से शुरू होगी नीलामी

संभाग की कृषि मंडियों में आज से शुरू होगी नीलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - उज्जैन

संभाग की कृषि मंडियों में आज से कारोबार शुरू हो जाएगा। 8 दिन से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। फूड सेफ्टी बिल ((खाद्य सुरक्षा अधिनियम)) मंडी व्यापार पर लागू नहीं होगा। इस प्रकार का आश्वासन मुख्यमंत्री से मिलने के बाद व्यापारियों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा भोपाल में शाम को कर दी। किसान और व्यापारीहित में निर्णय को फूड सेफ्टी बिल को खारिज करने को किसान की जीत बताया जा रहा है।

मंडी व्यापारियों पर थोपा क्यों?: हड़ताल के दौरान कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज नहीं खरीदी गई। मेन सीजन तो फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। सीजन नहीं बिगड़े किसान की उपज आसानी से बिक सके इसे देखते हुए मंडी वालों पर थोपा जा रहा खाद्य सुरक्षा बिल अंतत: खारिज हो गया। कुछ तो इस पर सवाल उठा रहे अगर इसे मंडी पर लागू नहीं करना था तो इतने दिन क्यों लग गए। यह घोषणा करने के लिए लेट होने से कारोबार ही चरमरा गया।

५० रुपए की गेहूं में मंदी की खबर : गेहूं के भाव में ५० रुपए की मंदी गहराने की खबर है। एफसीआई ने टेंडर बिक्री के गेहूं में भाव घटाए ऐसी खबरें व्यापार क्षेत्र में बनी रही इसका अधिकारिक रुप से खुलासा नहीं हुआ। इसके असर से मिल क्वालिटी के भाव में २५ से ३० रुपए की कमी आ गई। मंगलवार से मंडी खुलने पर भाव की हकीकत उजागर हो जाएगी। गेहूं का नया सीजन भी फरवरी में आ जाएगा। एफसीआई के गेहूं की बिक्री जारी रही तो भाव गिरने का दौर बना रहेगा। नए गेहूं में क्वालिटी डिफरेंट की चर्चा भी आम है। गांव सिकंदरी के कृषक सोनू आंजना ने बताया नई उपज का गेहूं मौसम की प्रतिकूलता से क्षतिग्रस्त होना बता रहे हैं। पके गेहूं के उपर अंकूर आने और पानी लगने से गेहूं का नाका ब्लैक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। देर से आने वाला गेहूं फिर भी सुपर क्वालिटी वाला बताया जा रहा है।

खरीदार नुकसान में रहेंगे : गत शनिवार को एफसीआई का गेहूं खरीदने वाले कोई खास फायदे में नहीं बताए जा रहे हैं। भाव घटाए जाने की रुमर से मामला बड़ी मंदी का बनता जा रहा है।

आलू २०० से ३२०, प्याज २०० से ३३० रुपए प्रति ४० किलो। लहसुन १००० से ३४२५ रुपए के भाव रहे। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया ४२५० रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली १००० से १०३०, कपास्या १८२५ से १९५०, खली खामगांव १७७० से १८७० रुपए। उज्जैन मावा : मावा १४० से 1६० रुपए प्रति किलो।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम खारिज



मंडी हड़ताल समाप्त